फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आयत' पर प्यार लुटाते नजर आए सलमान खान, 16 लाख से अधिक बार देखा गया वायरल वीडियो

Sat, 07 Mar 2020 07:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 07 Mar 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan viral instagram video with Baby Niece Ayat Arpita Khan Sharma and Aayush Sharma daughter
आयत के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने सोशल मीडिया फैंस का पूरा ख्याल रखते हैं। कभी अपनी शर्टलेस तस्वीर तो कभी फिल्म के शूटिंग सेट से कोई वीडियो, सलमान अक्सर कुछ न कुछ तोहफा अपने फैंस को देते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर सलमान खान ने एक प्यारा सा वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Salman Khan viral instagram video with Baby Niece Ayat Arpita Khan Sharma and Aayush Sharma daughter
सलमान खान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दरअसल हाल ही में सलमान खान ने अपनी भांजी आयत का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को करीब 16 लाख बार देखा जा चुका है।

Salman Khan viral instagram video with Baby Niece Ayat Arpita Khan Sharma and Aayush Sharma daughter
सलमान, अर्पिता और आयुष - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने दिसंबर 2019 में बेटी आयत को जन्म दिया था। इसके साथ ही याद दिला दें कि आयत का जन्म सलमान खान के जन्मदिन के दिन ही हुआ था। वहीं अर्पिता और उनके पति आयुष ने आयत को सलमान खान के लिए तोहफा बताया था।

View this post on Instagram

#repost @arpitakhansharma ・・・ We love you Mamu @beingsalmankhan

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan viral instagram video with Baby Niece Ayat Arpita Khan Sharma and Aayush Sharma daughter
Dabangg 3 - फोटो : Social Media

वैसे बात सलमान खान के फिल्मी करियर की करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म दबंग 3 में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में थीं, वहीं फिल्म से सई मांजरेकर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

विज्ञापन
Salman Khan viral instagram video with Baby Niece Ayat Arpita Khan Sharma and Aayush Sharma daughter
Radhe - फोटो : amar ujala mumbai

गौरतलब है कि सलमान खान की अगली फिल्म राधे है। इस फिल्म का शूट जारी है, फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को सलमान खान का वांटेड के राधे भाई का किरदार नजर आएगा। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं।

View this post on Instagram

#RadheEid2020 . . . Day 1

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed