सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। करोड़ों की फैन फॉलोइंग वाले सलमान को उनके चाहने वाले भाईजान कह कर बुलाते हैं। भले ही उनकी फिल्म लंबे समय से रिलीज न हुई हो लेकिन वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में सलमान एक बर्थडे पार्टी में शिरकत करने पहुंचे थे जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Salman Khan: जेब में ग्लास लिए बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सलमान फिल्म प्रोड्यूसर मुराद खेतानी के बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। मुराद ने अपने जन्मदिन की पार्टी एक रेस्टोरेंट में दी थी। जहां सलमान के अलावा कृति सेनन, अनीस बजमी, रवीना टंडन, कार्तिक आर्यन जैसे सितारे पहुंचे थे। कार से उतरते ही सलमान अपनी पैंट की जेब में पानी का ग्लास रखते हुए नजर आए। इस दौरान पैपराजी के कैमरे में यह सब कैद हो गया।
सलमान का यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई ने गन का लाइसेंस लिया है लेकिन वह अपने जेब में ग्लास लिए चल रहे हैं।' वहीं एक ने लिखा, 'अपनी जेब में वह क्या छुपा रहे हैं।' इसके अलावा बहुत से लोग सलमान के अंदाज पर हैरानी जता रहे हैं।
गौरतलब है कि मुराद खेतानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। वह अब तक कई फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। हाल ही रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 को मुराद ने ही प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा वह कबीर सिंह, मुबारकां, नोटबुक जैसी फिल्मों का भी निर्माण कर चुके हैं। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल का निर्माण भी वही कर रहे हैं। वहीं, सलमान खान की अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह टाइगर 3 में एक बार फिर एक्शन अवतार में दिखेंगे।