{"_id":"5ec4c78f95ffec383059e137","slug":"salman-khan-visited-his-house-in-mumbai-to-check-in-on-his-parents","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलीम खान को हुआ ईद से पहले अपने चांद का दीदार, सलमान ने बांद्रा आकर की अपने माता पिता से मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलीम खान को हुआ ईद से पहले अपने चांद का दीदार, सलमान ने बांद्रा आकर की अपने माता पिता से मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 20 May 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान अपने पिता के साथ
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईद के चांद का दीदार होने में तो अभी तीन दिन शेष हैं लेकिन हिंदी फिल्मों के लेखक सलीम खान और उनकी पत्नी सलमा ने अपने चांद का दीदार बीती शाम ही कर लिया है। दरअसल सलीम खान के बड़े बेटे हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान बीते 60 दिनों से पनवेल में अपने फार्म हाउस पर रुके हुए थे। चौथे लॉकडाउन के पहले दिन ही मिली थोड़ी राहत का फायदा लेते हए सलमान मंगलवार को अपने माता-पिता के हाल-चाल जानने के लिए बांद्रा स्थित अपने घर पहुंचे।
Trending Videos
2 of 5
सलमान खान अपने पिता के साथ
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हालांकि यह मुलाकात कुछ घंटों की ही रही और रात होने से पहले ही सलमान वापस अपने फार्महाउस लौट गए। सलमान खान पिछले 60 दिन से पनवेल में अपने फॉर्म हाउस पर अपनी बहन अर्पिता, उनके पति आयुष शर्मा, उनके दोनों बच्चे, भाई सोहेल खान के बेटे और अपने कुछ दोस्त जैसे; जैकलिन फर्नांडिस, वलुश्चा डिसूजा और यूलिया वंतूर के साथ रुके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Social Media
वहां रहकर उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज जैसे 'तेरे बिना' और 'करोना प्यार' को अंजाम दिया। साथ ही उन्होंने अपने फार्म हाउस से ही लगभग 30 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मदद की। जब उन्हें माहौल थोड़ा ठीक लगा तो वह सबसे पहले अपने माता पिता के हाल-चाल लेने अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में आ गए। इसे छोटी सी मुलाकात में सलमान खान ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी की गई सरकार की सभी सावधानियों को दिमाग में रखा।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : Social Media
अपने माता-पिता से मिलने के दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया और खुद को सैनिटाइज करने जैसी छोटी मोटी बातों का भी बखूबी ध्यान रखा। सलमान दिन में ही अपने घर पहुंचे और कुछ घंटे अपने माता-पिता के साथ बिताकर वह रात होने से पहले ही अपने फार्म हाउस पर लौट आए।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : Social Media
बता दें कि सलमान खान अपनी बहन के पति आयुष शर्मा को लेकर एक फिल्म बनाने वाले हैं जिसकी पटकथा पर वह स्वयं काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण अभी इस फिल्म की लगभग 10 दिन की शूटिंग भी बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X