सिनेमाजगत में सलमान खान (Salman Khan) अपने टशन के लिए जाने जाते हैं। सलमान के स्टाइल से लेकर फिल्मों में उनकी दबंगई हर किसी को पसंद आती है। यहां तक कि उन्होंने कई सारे स्टार्स को फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री भी दिलाई। हाल ही में सलमान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस बीना काक (Bina Kak) ने एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में सलमान खान बनियान में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर बीना काक की बेटी की शादी की है जो वायरल हो रही है।
इस एक्ट्रेस की बेटी की शादी में बनियान पहनकर पहुंच गए थे सलमान, 9 साल पुरानी तस्वीर आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जाता है कि बीना काक (Bina Kak) सलमान खान (Salman Khan) के परिवार के बेहद करीब हैं। सलमान भी बीना को बहुत मानते हैं। यहां तक कि बीना सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया?' में भी नजर आई थीं। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। खास बात यह है कि बीना ने कई फिल्मों में सलमान खान की मां का किरदार निभाया है। जिसमें 'गॉड तुसी ग्रेट हो' फिल्म शामिल है।
बीना काक (Bina Kak) ने पुराने दिनों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर सलमान की एक तस्वीर शेयर की। खास बात यह है कि यह तस्वीर बीना काक की बेटी की शादी की है जिसमें सलमान बनियान पहनकर पहुंच गए थे। सलमान की बनियान वाली तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है। बीना ने कई और तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। बीना ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- '9 साल पहले आज ही के दिन मेरा घर खुशियों से भरा हुआ था। करीबी रिश्तेदार और सेलिब्रिटीज छोटी और रिजू की शादी की तैयारियां कर रहे थे। 28 तारीख को मेहंदी और हल्दी थी। दूसरे दिन चूड़ा सेरेमनी थी। मैं सभी को शुक्रिया कहना चाहती हूं।'
A post shared by Bina Kak (@kakbina) on
बीना काक ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें सलमान के अलावा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी हैं। कुछ तस्वीरों में सलमान भाई की तरह बीना काक की बेटी को संभालते और गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में सलमान बीना काक की बेटी की हल्दी की रस्म निभाते हुए दिखे। आपको बता दें, बीना काक कम ही फिल्मों में नजर आई हैं जिसमें 'नन्हें जैसलमेर', 'दूल्हा मिल गया', 'सलाम-ए-इश्क' और 'जानिसार' शामिल हैं।
#brothergang at choti s wedding ..Bless them all @amritakak @rij79 @ankurkak @mudassar_as_is
A post shared by Bina Kak (@kakbina) on
बीना काक ने भारत काक से 1980 में शादी की थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। बीना काक की बेटी अमृता सिंगर है और सलमान खान की कई फिल्मों में गाना गा चुकी हैं। जस्ट चिल , अक्सा बीच, लव मी लव मी, कैरेक्टर ढीला, ढिंका चिका जैसे कई गाने बीना काक की बेटी ने गाए हैं। बीना काक सोशल वर्कर भी है। 'उमंग' नाम की संस्था से जुड़ी हुई हैं।