{"_id":"5ac9813d4f1c1bb5618b6359","slug":"salman-khan-will-not-smoke-again-because-of-asaram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आसाराम के कहने पर सलमान खान ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं करेंगे ये काम दोबारा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आसाराम के कहने पर सलमान खान ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं करेंगे ये काम दोबारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के 'टाइगर' 48 घंटे बाद बेल पर बाहर है। घर पहुंचते ही माता-पिता से मिलने के बाद सलमान खान हमेशा की तरह फैंस से मिलने घर की बालकनी में आए और हाथ जोड़कर शुक्रिया कहा। सलमान खान के बेल पर रिहा होने का जश्न फैंस ने जोधपुर से मुंबई तक मनाया। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं जेल में आसाराम के साथ बिताए गए कुछ पलों के बाद सलमान खान ने अपनी जिंदगी का सबसे अहम फैसला लिया।
SALMAN KHAN
सलमान जोधपुर की सेन्ट्रल जेल में आसाराम के साथ बैरक नंबर 2 में थे। इस दौरान आसाराम और सलमान खान की बातचीत भी हुई। खबरों की मानें तो आसाराम ने सलमान खान को एक सलाह दी जिसे दबंग खान ने मान लिया है।जानकारी के मुताबिक आसाराम ने सलमान खान से कहा कि आपको सिगरेट छोड़ देनी चाहिए।
डेमो इमेज
इस पर सलमान खान ने जवाब दिया कि वह अब कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाएंगे। ऐसे में इतना तो तय है कि सलमान खान ने अगर यह फैसला लिया है तो वह न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि उनका परिवार भी इस फैसले से खुश होगा।आपको बता दें, सलमान खान फैंस से मिलते ही भावुक हो गए थे और उन्हें घर जाकर सोने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan
सलमान खान के इस नम्र रवैया ने एक बार फिर से फैंस के दिलों में अपनी जगह और मजबूत कर दी है। सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की जेल हुई थी। जिसके बाद सेशन कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके और दो शर्तों के साथ उन्हें बेल दे दी है।
विज्ञापन
सलमान खान
सलमान खान को 7 मई को कोर्ट आना होगा और देश छोड़ने से पहले कोर्ट से इजाजत लेनी होगी। फिलहाल कोर्ट ने सलमान खान की सजा सस्पेंड कर दी है। वहीं लंबे समय से जेल में बंद आसाराम की किस्मत का फैसला 25 अप्रैल को होगा। आसाराम पर यौन उत्पीड़न का आरोप है।