{"_id":"5e25d94c8ebc3e4b22073882","slug":"salman-khan-will-play-husband-role-in-sooraj-barjatya-upcoming-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: आखिरकार सलमान ने मंजूर किया ‘पति’ बनना, करीबी निर्देशक ने किया पूरी खबर का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: आखिरकार सलमान ने मंजूर किया ‘पति’ बनना, करीबी निर्देशक ने किया पूरी खबर का खुलासा
रोहितास सिंह परमार, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करोड़ों दिलों की धड़कन सलमान खान पति बनने जा रहे हैं। खबर सुनकर लाखों युवतियों के दिल टूट सकते हैं, लेकिन गनीमत यही है कि ये काम वह निजी जिंदगी में नहीं बल्कि बड़े परदे पर करने जा रहे हैं। सलमान की बतौर हीरो पहली फिल्म मैंने प्यार किया बनाने वाले सूरज बड़जात्या ने सलमान की अगली फिल्म की कहानी और किरदार फाइनल कर लिए हैं। इस फिल्म का एलान जल्द होने वाला है।
2 of 5
Salman and Sooraj Barjatya
- फोटो : file photo
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे असरे से सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश की बतौर निर्देशक सलमान के साथ बोहनी करने की चर्चा चलती रही है। लेकिन, अमर उजाला के साथ एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में सूरज ने कहा कि उनके बेटे नहीं बल्कि वह खुद ही सलमान को लेकर अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में सलमान पहली बार पूरी कहानी में एक संस्कारी पति का किरदार निभाते नजर आएंगे।
3 of 5
Salman and Sooraj Barjatya
- फोटो : file photo
सूरज बताते हैं, 'सलमान के साथ बनने वाली इस फिल्म की पटकथा पर मैं अभी काम कर रहा हूं। अभी हमने इसका नाम और तारीख तय नहीं किए हैं, लेकिन यह घोषणा हम बहुत ही जल्द करेंगे। सलमान के अलावा बाकी के कलाकारों को भी अभी फाइनल नहीं किया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sooraj Barjatya
- फोटो : file photo
सलमान के किरदार के बारे में बताते हुए निर्देशक सूरज बड़जात्या कहते हैं, 'अभी तक आपने सलमान खान के कई रूप पर्दे पर देखे हैं, लेकिन इस फिल्म के सलमान को आप उनके करियर में पहली बार पूरी तरह से एक पति के रूप में देखेंगे। यह पहला मौका होगा जब आपका परिचय सलमान की इस प्रतिभा से होगा। बहुत ही जल्द हम फिल्म से जुड़े सभी तथ्यों की घोषणा करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसी बातचीत में सूरज ने सलमान की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि वह सलमान को तीन दशकों से ज्यादा वक्त से जानते हैं, लेकिन तब से अब तक सलमान में एक इंसान के रूप में कोई बदलाव नहीं आया। वह कहते हैं, 'सलमान मैंने प्यार किया के वक्त भी वैसे ही थे, जैसे वह प्रेम रतन धन पायो के वक्त थे। वह बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं।' फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान के किरदार का नाम प्रेम था और ये नाम सलमान के साथ ऐसा चिपका कि अब तक वह 15 फिल्मों में प्रेम बन चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।