फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देर रात सलमान खान ने साझा कीं मां की तस्वीरें, सलमा और हेलन के लिए कही ये बात

Mon, 10 May 2021 08:02 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 10 May 2021 08:02 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan wishes Salma and Helen on Mother's day share photos on social media
सलमा, सलमान, हेलन - फोटो : Instagram

9 मई को दुनियाभर में मातृ दिवस यानी मदर्स डे मनाया गया। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस खास दिन पर अपनी मां के साथ तस्वीर साझा कर मां पर प्यार लुटाया। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान भी अपनी मां के बेहद करीब हैं। मदर्स डे के मौके पर उन्होंने भी अपनी मां की तस्वीरें साझा की। बता दें कि सलमान ने मां सलमा और हेलन दोनों की तस्वीर साझा कर उन्हें मदर्स डे की बधाई दी ।

Salman Khan wishes Salma and Helen on Mother's day share photos on social media
सलमा, सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान ने देर रात अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'हैप्पी मदर्स डे, सुरक्षित रहें'। इस तस्वीर में सलमा काले रंग की साड़ी पहने नजर आईं। बता दें कि सलमान को ममाज ब्वॉय कहा जाता है। वो अपनी मां को अपने दिल का सारा हाल बताते हैं और उनसे बेहद लगाव रखते हैं।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Salman Khan wishes Salma and Helen on Mother's day share photos on social media
खान परिवार - फोटो : Instagram

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान ने सलमा से शादी की थी। सलमान सलमा और सलीम के बेटे हैं। सलमा से शादी के बाद सलीम को हेलन से प्यार हो गया था और उन्होंने हेलन से दूसरी शादी की थी। सलमान अपनी दूसरी मां हेलन को भी बहुत प्यार करते हैं ऐसे में मदर्स डे के मौक पर उन्होंने हेलन की तस्वीर भी साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan wishes Salma and Helen on Mother's day share photos on social media
हेलन, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने हेलन की तस्वीर साझा कर उन्हें भी मदर्स डे की बधाई दी। इस तस्वीर पर उन्होंने कैप्शन दिया, 'मदर्स डे की शुभकामनाएं'। हेलन इस तस्वीर में लाल सूट पहने नजर आईं। बता दें कि सलमान हेलन के साथ फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में भी काम कर चुके हैं। वहीं असल जिंदगी में भी दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त है। सलमान की ये तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो गईं और फैंस ने भी जमकर इन तस्वीरों पर कमेंट किया।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
Salman Khan wishes Salma and Helen on Mother's day share photos on social media
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ट्रेलर - फोटो : Twitter

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान बहुत जल्द ईद के मौके पर फैंस को तोहफा देने जा रहे हैं। सलमान की फिल्म 'राधेःयोर मोस्ट वांटेड भाई' 13 मई को रिलीज होने जा रही है। प्रभुदेवा की इस फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed