फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख-आमिर और कटरीना क्या पढ़ाते अगर टीचर होते, सलमान खान ने दिया ये जवाब

Sat, 23 Mar 2019 08:52 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 23 Mar 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
salman said what shahrukh aamir and katrina teach if they were teacher
शाहरूख,आमिर,सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार और 'दबंग खान' सलमान खान इंटरव्यू में अपने बयानों से कोई ना कोई नया बम जरूर फोड़ते हैं। सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग प्रोड्क्शन वाली फिल्म 'नोटबुक' की प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में दो और नये चेहरे (जहीर इकबाल- प्रनूतन बहल) लॉन्च करने जा रहे हैं। इस दौरान दिए एक इंटरव्यू में जब सलमान खान से यह पूछा गया कि अगर शाहरुख खान, आमिर खान और कटरीना कैफ टीचर होते तो क्या पढ़ाते। तो इस पर सलमान ने बहुत अच्छा जवाब दिया। 

salman said what shahrukh aamir and katrina teach if they were teacher
Salman and Shahrukh

सलमान खान ने इंटरव्यू में इस सवाल पर शाहरुख खान, आमिर खान और कटरीना कैफ को लेकर बारी-बारी से सभी के लिए जवाब दिया। शाहरुख के लिए उन्होंने कहा कि अगर वह टीचर होते तो शब्द चयन की क्लास अच्छी देते। वहीं, आमिर खान के लिए कहा कि वह बच्चों को सामान्य ज्ञान अच्छा पढ़ा सकते। 

salman said what shahrukh aamir and katrina teach if they were teacher
salman and katrina

लेकिन कटरीना के लिए सलमान खान ने कहा कि इंग्लिश, हिंदी, मराठी, मेडिसिन, फिलोस्फी, साइकोलॉजी, इंजीनियरिंग, चाय, कॉफी और बिरयानी कैसे बनाते हैं, ये सब वह अच्छे से पढ़ा सकती हैं।' सलमान ने कहा कि वह फिल्ममेकिंग फिल्म भी सिखा सकती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
salman said what shahrukh aamir and katrina teach if they were teacher
आमिर, शाहरुख और सलमान खान

इसके बाद सलमान खान से पूछा गया कि शाहरुख और आमिर में से किसका सेंस ऑफ ह्यूमर ज्यादा अच्छा है। इस पर सलमान खान ने जवाब दिया कि कहना मुश्किल है। सलमान के इस जवाब से लगता है कि दोनों ही स्टार सलमान के लिए बराबर अहमियत रखते हैं। 

विज्ञापन
salman said what shahrukh aamir and katrina teach if they were teacher
salman, ranbir and katrina

वहीं, सलमान खान से यह भी पूछा गया कि अगर वह एक अभिनेता नहीं होते तो क्या करते। इस पर सलमान खान ने कहा हां दिवार पेंट करता सकता हूं लेकिन आर्टिस्ट का तो कोई चांस ही नहीं। बता दें कि सलमान अभिनय के साथ-साथ बहुत अच्छी पेंटिंग्स भी करते हैं। जिनमें से कुछ बेची भी जा चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed