सब्सक्राइब करें

भाईजान की ‘मुन्नी’ अब लड़ेगी अपने पिता की लड़ाई, नए साल में प्रसारित होने जा रहा ये नया धारावाहिक

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 21 Dec 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Film Bajrangi bhaijan fame Munni aka Harshali soon to be appear in a TV show
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : फाइल फोटो

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। हर्षाली नए साल में एक नई कहानी के साथ नए इरादे लेकर फिर से छोटे पर्दे पर लौट रही हैं। अपनी छुट्टियों की तस्वीरों को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं हर्षाली का ये नया धारावाहिक पिता और बेटी के रिश्तों पर आधारित है।

Trending Videos
Salman Khan Film Bajrangi bhaijan fame Munni aka Harshali soon to be appear in a TV show
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : File Photo

जानकारी के मुताबिक नए साल में हर्षाली का नया शो 'तेरी लाडली मैं' लॉन्च होने जा रहा है। ये एक बहुत ही दिलचस्प कहानी होगी, जिसे भारतीय टेलीविजन दर्शकों की भावनाओं के अनुरूप ही तैयार किया गया है। संबंधित चैनल ने इस बारे में काफी रिसर्च की है और उन्हें लगता है कि ये कहानी लोगों को काफी पसंद आएगी। 'तेरी लाडली मैं’ की कहानी दरअसल एक ऐसी बेटी की कहानी है जो अपने पिता की लड़ाई लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Film Bajrangi bhaijan fame Munni aka Harshali soon to be appear in a TV show
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : राजन राय

शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अब तक के जो भी सीन्स हर्षाली ने शूट किए हैं, उनके बारे में लोगों की प्रतिक्रिया काफी अच्छी रही है। धारावाहिक 'तेरी लाडली मैं' से पहले हर्षाली छोटे पर्दे पर ‘कुबूल है’, ‘लौट आओ त्रिशा’ औऱ ‘सावधान इंडिया’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। पिछले साल उनके खाते में एक फिल्म ‘नास्तिक’ भी जुड़ी।

Salman Khan Film Bajrangi bhaijan fame Munni aka Harshali soon to be appear in a TV show
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

हर्षाली मल्होत्रा हाल ही में अपनी उन तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में रहीं, जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थीं। इस तस्वीर में हर्षाली स्विमिंग करते वक्त पानी में एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ साझा करते हुए हर्षाली ने कैप्शन में लिखा, "यहां अगर कोई जादू है, तो वह सब पानी में शामिल है।"



View this post on Instagram

A post shared by Harshaali Malhotra (@harshaalimalhotra_03)

विज्ञापन
Salman Khan Film Bajrangi bhaijan fame Munni aka Harshali soon to be appear in a TV show
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : Instagram

कुछ दिनों पहले ही हर्षाली छुट्टियों मनाने गई थीं, लेकिन इन छुट्टियों के दौरान भी हर्षाली अपने फैंस को नहीं भूली। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहीं। इस दौरान उन्होंने अपने ट्रिप से जुड़ी शानदार फोटो और वीडियो भी फैंस के साथ साझा किए। हर्षाली की सोशल मीडिया पर लगातार फैन फॉलोइंग बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर उन्हें साढ़े चार लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed