फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की एक सलाह ने बदल दी थी कश्मीरा शाह की जिंदगी, 14 बार प्रेग्नेंट होने की नाकाम कोशिश के बाद इस तरह बनीं मां

Tue, 05 Jan 2021 06:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 05 Jan 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Salman khan gave advise to Kashmera shah to go for surrogacy and she got blessed with two children
सलमान खान और कश्मीरा शाह - फोटो : Instagram

कश्मीरा शाह टीवी और बॉलीवुड इंड्स्ट्री में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ जबरदस्त डांस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में कश्मीरा बिग बॉस 14 में थोड़े समय के लिए नजर आईं थी, लेकिन कुछ वक्त में ही उन्होंने काफी सुर्खियां बटोर लीं। इतना ही नहीं आज कल कश्मीरा अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि उनकी ये तस्वीरें खुद उनके पति कृष्णा अभिषेक ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कश्मीरा अपने पति कृष्णा से बहुत प्यार करती हैं और इस कपल ने निजी जिंदगी में कई दुख भी झेले। हालांकि उस वक्त सलमान खान ने उनकी बहुत मदद की थी।

Salman khan gave advise to Kashmera shah to go for surrogacy and she got blessed with two children
कश्मीरा शाह - फोटो : वीरल भयानी

कश्मीरा इंड्स्ट्री का जाना माना नाम हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि कृष्णा कश्मीरा के दूसरे पति हैं। दोनों ने साल 2015 में शादी की थी। फिल्म 'पप्पू पास हो गया' के सेट से कश्मीरा और कृष्णा के प्यार की शुरूआत हुई थी। शूटिंग के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते देखा गया था।

Salman khan gave advise to Kashmera shah to go for surrogacy and she got blessed with two children
कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक - फोटो : instagram/krushna30

कृष्णा से पहले कश्मीरा ने ब्रैड लिस्टरमैन से शादी की थी लेकिन साल 2007 में उन्होंने तलाक ले लिया। इसके बाद वो कृष्णा के साथ लिव इन में रहने लगीं। कृष्णा और अभिषेक ने साल 2013 में शादी की थी, लेकिन काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखा था। हालांकि कुछ समय बाद कृष्णा और कश्मीरा ने दुनिया को बता दिया कि वो शादी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan gave advise to Kashmera shah to go for surrogacy and she got blessed with two children
कश्मीरा शाह - फोटो : वीरल भयानी

शादी के बाद कश्मीरा और कृष्णा को बेबी कंसीव करने में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कश्मीरा के मुताबिक नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंट ना होने के कारण उन्होंने आईवीएफ का भी सहारा लिया था। हालांकि कृष्णा और कश्मीरा का ये प्रयास भी असफल हुआ था।उस वक्त सलमान खान की सलाह ने कश्मीरा की बहुत मदद की थी।

विज्ञापन
Salman khan gave advise to Kashmera shah to go for surrogacy and she got blessed with two children
Kashmera Shah - फोटो : voot

कश्मीरा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने प्रेग्नेंट होने की 14 बार नाकाम कोशिश की थी। इसके बाद सलमान खान ने उन्हें सरोगेसी की सलाह दी थी जो उनके लिए कारगर साबित हुई। कृष्णा और कश्मीरा ने फिर सेरोगेसी का सहारा लिया और साल 2017 में उनके दो जुड़वा बेटों का जन्म हुआ। कश्मीरा सलमान की इस सलाह के लिए हमेशा उनका शुक्रिया अदा करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed