फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sam Bahadur Teaser: कैटरीना कैफ के आभामंडल में घिरे विकी कौशल, फिल्म कोई भी हो सवाल सिर्फ बीवी का..!

Fri, 13 Oct 2023 04:44 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 13 Oct 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
Sam Bahadur Teaser Launch Event Meghna Gulzar Film Starring Vicky Kaushal with Tiger 3 star Katrina Kaif
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विक्की कौशल जहां भी जाते हैं, उनकी पत्नी कैटरीना कैफ का साया उनके साथ हरदम रहता है। जब से दोनों की शादी हुई है, ऐसा शायद ही कोई फिल्मी कार्यक्रम रहा हो जहां इन दोनों से एक दूसरे को लेकर सवाल न पूछे जाते हो। नतीजा अब ये हो रहा है कि विक्की कौशल की फिल्म हाशिये पर हो जाती है और फोकस में आ जाते हैं इन दोनों के रिश्ते। इस बार बारी निर्देशक मेघना गुलजार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सैम बहादुर' के टीजर लांच की थी, लेकिन सवाल वही कि कैटरीना कैफ की फिल्मों को लेकर विक्की का क्या कहना है..!

Sam Bahadur Teaser Launch Event Meghna Gulzar Film Starring Vicky Kaushal with Tiger 3 star Katrina Kaif
सैम बहादुर की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'सैम बहादुर' एक दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसी दिन रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों की इस टक्कर में बॉक्स ऑफिस का ऊंट किस करवट बैठेगा, ये तो दर्शक तय करेंगे लेकिन सवाल ये भी उठा कि इस फिल्म से पहले और बाद में कैटरीना कैफ की फिल्में भी आ रही हैं। फिल्म 'सैम बहादुर' से पहले दिवाली पर कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' और 'सैम बहादुर' की रिलीज के ठीक एक हफ्ते बाद कैटरीना की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' रिलीज होने जा रही है।

Misson Raniganj: 'मिशन रानीगंज' के मेकर्स का बड़ा एलान, ऑस्कर में जाएगी अक्षय कुमार की फिल्म

Sam Bahadur Teaser Launch Event Meghna Gulzar Film Starring Vicky Kaushal with Tiger 3 star Katrina Kaif
सैम बहादुर की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्की कौशल से उनकी पत्नी कैटरीना कैफ की फिल्मों के रिलीज के बारे में पूछा गया तो विक्की कौशल ने कहा, 'कैटरीना मेरी फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं, और मैं उनकी फिल्म के लिए उत्साहित हूं। मेरी फिल्म के एक हफ्ते बाद उनकी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' रिलीज हो रही है। और मेरी फिल्म से दो हफ्ता पहले 'टाइगर 3' रिलीज हो रही है। मेरी फिल्म कैटरीना कैफ की दो फिल्मों के बीच सैंडविच की तरह फंसी हुई है।'

Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर' बनाम 'एनिमल' पर विक्की कौशल ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर का जवाब फैंस में भर देगा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
Sam Bahadur Teaser Launch Event Meghna Gulzar Film Starring Vicky Kaushal with Tiger 3 star Katrina Kaif
सैम बहादुर की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रही बात फिल्म 'सैम बहादुर' की तो ये फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इस बारे में विक्की कौशल ने कहा, 'भारतीय सेना की वर्दी पहनना और सैम मानेकशॉ का किरदार निभाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैंने अपनी मां  और पिताजी से फील्ड मार्शल मानेकशॉ की बहुत सारी कहानियां सुनी है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस किरदार को जीवंत करने का मौका मिला।'

Bollywood Stars: अभिनय ही नहीं शब्दों के भी जादूगर हैं ये सितारे, लिख चुके हैं किताबें

विज्ञापन
Sam Bahadur Teaser Launch Event Meghna Gulzar Film Starring Vicky Kaushal with Tiger 3 star Katrina Kaif
सैम बहादुर की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार के साथ फिल्म 'राजी' में काम कर चुके विक्की कौशल, मेघना गुलजार के निर्देशन में दूसरी बार फिल्म  'सैम बहादुर' में काम कर रहे हैं। विक्की कौशल ने बताया, 'जब मैं 'राजी' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग कर रहा था तभी मेघना ने मुझे फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के बारे में बताया था। लेकिन उस समय मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह इस फिल्म को मुझे लेकर बनाएगी। मुंबई आने के बाद जब उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट को सुनाने के लिए बुलाया तो मैने बिना स्क्रिप्ट सुने ही फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी क्योंकि हर हाल में इस फिल्म को करना चाह रहा था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed