बॉलीवुड के दिग्गज स्टार विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच अभिनेता की इस फिल्म का बज बना हुआ था। अब 'सैम बहादुर' की रिलीज के बाद दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। भारत के सर्वश्रेष्ठ युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ के किरदार में विक्की को देख दर्शक भी काफी खुश लग रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी विक्की और 'सैम बहादुर' की काफी तारीफें देखने को मिली हैं। तो चलिए जानते हैं कि ट्विटर पर उनके प्रशंसक कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Sam Bahadur Twitter Review: 'ऑस्कर के हकदार हैं विक्की कौशल', फैंस को पसंद आया 'सैम बहादुर' का दमदार अभिनय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सैम बहादुर की तारीफ करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, 'जब कोई देश ऐसी फिल्में बनाता है जिसमें अपने नायकों की कहानियां बताई जाती हैं तो यह अपने आप में एक बड़ी बात होती है। विशेष रूप से सैनिकों और नेतृत्व एवं साहस की कहानियों के बारे में फिल्म बनाना काफी गर्व की बात होती है। लोगों का गौरव और आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है। जब लोगों को पता चलता है कि उनके साहस की सराहना की जाएगी तो और अधिक नायक उभर कर सामने आते हैं। रोनी स्क्रूवाला हमारे लिए ऐसी फिल्में बनाने के लिए आपका धन्यवाद। विक्की कौशल का रोंगटे खड़े कर देने वाले सैम बहादुर के रूप में खुद बदल लेना किसी चुनौती से कम नहीं था। इसे देखें और एक भारतीय हीरो का उत्साह बढ़ाएं।'
There is a powerful virtuous cycle created when a country produces movies which tell the stories of their heroes. Especially about soldiers & narratives of leadership & courage. The pride & self belief of people multiplies. More heroes emerge when people know their courage will… pic.twitter.com/3196l2dPQM
कुछ यूजर्स ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया! विक्की कौशल… यह एक ब्लॉकबस्टर होने वाली है, जिस तरह से आप सेना के अधिकारियों को चित्रित करते हैं। वे शानदार होते हैं। आपने इस किरदार को निभाया नहीं है, बल्कि इसे जीया है। आपकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।'
cinematic universe where heroes don't just exist on the screen but emerge from the hearts of the audience – thank you, @RonnieScrewvala, for crafting narratives that embody the 'gazab ka banda' spirit. @vickykaushal09's Sam Bahadur is a revelation of authentic Indian heroism.
— Vibhor Mohan (@thevibhu90) December 1, 2023
एक और यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल! हमारे नायकों का जश्न मनाने वाली फिल्में गर्व और आत्म-विश्वास का एक शक्तिशाली चक्र बनाती हैं। सैम बहादुर सच में पुरस्कार के योग्य फिल्म है। सभी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।'
Absolutely! Movies that celebrate our heroes create a powerful cycle of pride and self-belief. Kudos to @RonnieScrewvala for bringing these narratives to life and @vickykaushal09 for an award-worthy portrayal of Sam Bahadur. 🎬🇮🇳 #SamBahadur
एक और यूजर ने लिखा, ‘मुझे कभी-कभी लगता है कि विक्की कौशल का चेहरा हर किरदार के हिसाब से बदलता रहता है। इस तरह वे उनमें गहराई से उतर जाते हैं। विक्की को भी हमारी पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माना जाना चाहिए। सैम बहादुर में उनका प्रदर्शन काफी जानदार रहा है। सभी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।'
A cinematic salute to the virtuous cycle of storytelling – @RonnieScrewvala's movies echoing the mantra of 'gazab ka banda, sab ka banda.' As @vickykaushal09 transforms into Sam Bahadur, screen becomes a canvas where courage, leadership, and authentic heroes paint the narrative.