फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Oberoi: विवेक ने पिता सुरेश ओबेरॉय को कमबैक के लिए दीं शुभकामनाएं, कहा- इस दिसंबर 'एनिमल' जोर से दहाड़ें

Fri, 01 Dec 2023 11:31 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 01 Dec 2023 11:31 AM IST
सार

अभिनेता-राजनेता सुरेश ओबेरॉय ने 'एनिमल' में दादाजी की भूमिका निभाई है। विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन
Vivek Oberoi wishes dad Suresh Oberoi on his grand comeback with Ranbir Kapoor Starrer Animal share post
सुरेश ओबेरॉय, विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' आज एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय के पिता और अभिनेता-राजनेता सुरेश ओबेरॉय ने भी इस फिल्म से अपना कमबैक किया है। विवेक ओबेरॉय ने अब अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है, जिसमें एनिमल की रिलीज के लिए उन्होंने शुभकामनाएं दी हैं।

Vivek Oberoi wishes dad Suresh Oberoi on his grand comeback with Ranbir Kapoor Starrer Animal share post
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता-राजनेता सुरेश ओबेरॉय ने 'एनिमल' में दादाजी की भूमिका निभाई है। विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके पिता सुरेश ओबेरॉय नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने अपने पिता को फिल्म की रिलीज के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

Ranveer Singh: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुए रणवीर, जॉनी डेप को बताया अपना आइडल

Vivek Oberoi wishes dad Suresh Oberoi on his grand comeback with Ranbir Kapoor Starrer Animal share post
फिल्म एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

एनिमल से उनकी शानदार वापसी के लिए विवेक ओबेरॉय ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें अपना आदर्श और अपना पसंदीदा अभिनेता बताया है। उन्होंने लिखा, 'मेरे हमेशा के लिए प्रेरणास्रोत, मेरे आदर्श और मेरे पसंदीदा अभिनेता सुरेश ओबेरॉय को आपकी शानदार वापसी के लिए शुभकामनाएं। इस दिसंबर एनिमल सफलता के साथ और भी जोर से दहाड़ें।' 

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi wishes dad Suresh Oberoi on his grand comeback with Ranbir Kapoor Starrer Animal share post
सुरेश ओबेरॉय, विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबेरॉय ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें सुरेश ओबेरॉय अपने ऑन-स्क्रीन पोते-पोतियों के साथ बीच में बैठे हुए हैं। साथ ही अनिल कपूर, रणबीर कपूर सहित अन्य लोग उनके आस-पास खड़े हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सुरेश ओबेरॉय रणबीर कपूर को गले लगाते हुए भावुक नजर आ रहे हैं। विवेक के इस पोस्ट को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। साथ ही सुरेश ओबेरॉय की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Vivek Oberoi wishes dad Suresh Oberoi on his grand comeback with Ranbir Kapoor Starrer Animal share post
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुरेश ओबेरॉय को शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह में राजधीर सिंह की भूमिका में देखा गया था। इसके अलावा बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में भी सुरेश ओबेरॉय नजर आए थे। 

Animal Twitter Review: 'एनिमल' को फैंस ने बताया वन मैन शो, ब्लॉकबस्टर की राह पर रणबीर कपूर की फिल्म!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed