{"_id":"607d79318ebc3e8dae1579da","slug":"samantha-akkineni-stayed-with-actor-siddharth-before-marrying-nagarjuna-son-naga-chaitanya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले किसी और से प्यार करती थीं सामंथा अक्किनेनी, ऐसे बनीं नागार्जुन की बहू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले किसी और से प्यार करती थीं सामंथा अक्किनेनी, ऐसे बनीं नागार्जुन की बहू
दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उनका ये अवतार फैंस का दिल जीत लेता है। सामंथा के चाहने वालों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। सामंथा न केवल साउथ में बल्कि हिंदी भाषी प्रदेशों में भी पसंद की जाती हैं। अभिनेत्री ने नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से 2017 में शादी की थी। अभिनेत्री पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल तक हमेशा सुर्खियों में रही हैं। आज हम आपको उनसे जुड़ी रोचक चीज बताने जा रहे हैं।
2 of 6
सामंथा अक्किनेनी, सिद्धार्थ
- फोटो : Social media
शादी से पहले सामंथा चैतन्य नहीं बल्कि 'रंग दे बसंती' एक्टर सिद्धार्थ से प्यार करती थीं। अभिनेत्री उनसे शादी तक करने को तैयार थीं, लेकिन उनका अचानक ब्रेकअप हो गया और उसके बाद सब खत्म। सामंथा सिद्दार्थ को लेकर काफी गंभीर थीं। लेकिन उनसे ब्रेकअप के कुछ दिन बाद ही सामंथा ने चैतन्य से शादी कर ली। ये शादी काफी धूमधाम से की गई थी।
3 of 6
सामंथा अक्किनेनी, सिद्धार्थ
- फोटो : Social media
बताया जाता है कि सिद्दार्थ और सामंथा की पहली मुलाकात फिल्म सेट पर हुई थी। वो 'जबरदस्त' फिल्म का सेट था। इसके बाद से दोनों को कई जगह साथ में स्पॉट किया जाने लगा। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ रहा था। हालांकि, दोनों ने रिलेशन का कहीं जिक्र नहीं किया था। एक इवेंट में सिद्दार्थ ने डांस करते वक्त उसे सामंथा के नाम समर्पित किया था, जिसके बाद वो शरमा गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सामंथा अक्किनेनी, सिद्धार्थ
- फोटो : Social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये भी कहा जाता है कि सिद्दार्थ और सामंथा अपने रिलेशन को लेकर काफी गंभीर थे और लिव इन में रहते थे। दोनों एक दूसरे के साथ करीब ढाई साल रहे। इसके बाद इनके बीच सबकुछ सामान्य नहीं रहा। कुछ बातों को लेकर दोनों में मनमुटाव की खबरें सामने आने लगीं। ब्रेकअप किस कारण से हुआ ये इसका सही कारण किसी को पता नहीं चला।
विज्ञापन
5 of 6
सामंथा अक्किनेनी, सिद्धार्थ
- फोटो : Social media
अपने एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा ने सिद्दार्थ पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अभिनेता पर जमकर निशाना साधा। अभिनेत्री ने कहा था कि 'मैंने अपनी निजी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है। अच्छी बात ये रही कि मुझे रिश्ते की शुरुआत में ही काफी बातें समझ आ गईं और मैं आगे बढ़ गई। ये तब हुआ जब मुझे एहसास हुआ कि कुछ बहुत बुरा हो सकता है। मैं ईश्वर का शुक्रिया करती हूं कि मुझे चैतन्य जैसा हीरा मिला है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।