फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha: सामंथा ने पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, खास तस्वीर साझा करते हुए किया अभिनय से ब्रेक लेने का एलान

Thu, 13 Jul 2023 06:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 13 Jul 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Samantha ruth prabhu wraps up varun dhawan citadel shooting and confirms taking break from work shares photo
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने व्यावसायिक जीवन में काफी व्यस्त चल रही हैं। 'शाकुंतलम' की शूटिंग के बाद अभिनेत्री ने वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' की शूटिंग शुरू कर दी थी। वहीं उनके पास विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' भी है। कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि अभिनेत्री अभिनय से ब्रेक लेंगी। वहीं, अब सामंथा ने इस खबर पर मुहर लगा दी है।

Samantha ruth prabhu wraps up varun dhawan citadel shooting and confirms taking break from work shares photo
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी कर ली है।  इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने निर्देशक राज और डीके के साथ शूटिंग के आखिरी दिन की एक तस्वीर साझा की और एक हार्दिक नोट लिखा। इसी दौरान अभिनेत्री ने कुछ महीनों के लिए काम से ब्रेक लेने की भी पुष्टि की और लिखा, 'ब्रेक कोई बुरी चीज नहीं लगती।'

Shahrukh Khan: 'डंकी' की रिलीज के बाद क्या करेंगे शाहरुख? फैन के सवाल पर किंग खान ने कर दिया बड़ा खुलासा


 
Samantha ruth prabhu wraps up varun dhawan citadel shooting and confirms taking break from work shares photo
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा ने राज और डीके को कभी भी उनसे हार न मानने और उन्हें जीवन भर की भूमिका देने के लिए धन्यवाद दिया। 'द फैमिली मैन 2' के बाद निर्देशकों की जोड़ी के साथ यह दूसरा सहयोग है, जहां उन्होंने राजी की भूमिका निभाई और अच्छी प्रशंसा अर्जित की। उन्होंने सेट पर शूटिंग के आखिरी दिन से अपने निर्देशक जोड़ी के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की और उन्हें 'परिवार' कहा।

Saif-Siddharth Anand: सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद के प्रोजेक्ट की हुई ओटीटी डील, इतने करोड़ में बेची गई फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha ruth prabhu wraps up varun dhawan citadel shooting and confirms taking break from work shares photo
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "और यह सिटाडेल का समापन है। एक ब्रेक बिल्कुल भी बुरी चीज नहीं लगती, जब आप जानते हैं कि क्या होने वाला है। राज और डीके, जिस परिवार के बारे में मुझे नहीं पता था कि मुझे उसकी जरूरत है। हर एक से लड़ने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद।" संघर्ष करो और कभी भी मुझ पर हार मत मानो। मैं दुनिया की किसी भी चीज से अधिक चाहती हूं कि तुम गौरवान्वित हो। जीवन भर की भूमिका के लिए धन्यवाद, यानी जब तक कि तुम मुझे अगला पत्र न लिखो।''

View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)



Hema Malini: क्या इस वजह से धर्मेंद्र नहीं देखना चाहते थे 'बागबान', वर्षों बाद हेमा मालिनी ने किया खुलासा

विज्ञापन
Samantha ruth prabhu wraps up varun dhawan citadel shooting and confirms taking break from work shares photo
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुवार सुबह उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक सेल्फी शेयर की और लिखा कि यह दिन उनके लिए काफी खास है। उन्होंने लिखा, "13 जुलाई हमेशा एक विशेष दिन रहेगा। और यह 'सिटाडेल' का समापन है।" बता दें कि सामंथा ने अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए अभिनय से ब्रेक लेने की योजना बनाई है। सामंथा और वरुण धवन की वेब सीरीज 'सिटाडेल' प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकी सीरीज 'सिटाडेल' का भारतीय संस्करण है।

Nitesh Tiwari: 'रामायण' बनाने जा रहे नितेश तिवारी का बड़ा दावा, बोले- फिल्म से किसी की भावनाएं नहीं होंगी आहत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed