{"_id":"675c866270e8dcbc260b236a","slug":"sameera-reddy-birthday-after-take-a-break-form-acting-active-as-a-social-media-influencer-2024-12-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sameera Reddy Birthday: समीरा ने कई भाषाओं की फिल्मों में किया काम, एक्टिंग से दूर होकर भी चर्चा में रहती हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sameera Reddy Birthday: समीरा ने कई भाषाओं की फिल्मों में किया काम, एक्टिंग से दूर होकर भी चर्चा में रहती हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 14 Dec 2024 09:03 AM IST
सार
आज एक्ट्रेस समीरा रेड्डी का जन्मदिन (जन्म 14 दिसंबर 1978) है। वह अब बॉलीवुड या फिर एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव नहीं हैं, इसके बावजूद भी चर्चा में रहती हैं। साथ ही लोगों की लाइफ में पॉजिटिव चेंज भी ला रही हैं।
विज्ञापन
1 of 7
समीरा रेड्डी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
समीरा रेड्डी जब फिल्मों में आई थीं, तो उनके चेहरे की मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। आगे उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से भी दर्शकों को हैरान किया। लेकिन लंबे समय से यह एक्ट्रेस फिल्मों से दूर है। आखिर क्या कर रही हैं, समीरा इन दिनों? एक्टिंग नहीं कर रही हैं, तो कहां व्यस्त हैं?
2 of 7
समीरा रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@reddysameera
कुछ साल ही फिल्मों में नजर आईं
समीरा रेड्डी ने साल 2002 में फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई बड़ी हिंदी फिल्मों में नजर आईं। साथ ही समीरा ने अलग-अलग दक्षिण भारतीय भाषा की फिल्में भी कींं। साल 2013 में वह आखिर बार एक दक्षिण भारतीय फिल्म में नजर आई थीं।
3 of 7
पति के साथ समीरा रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के बाद करियर ब्रेक
साल 2014 में समीरा ने अक्षय वर्दे नाम के एक बिजनेस मैन से शादी कर ली और वह गोवा में बसी गईं। समीरा और अक्षय के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। एक्ट्रेस समीरा पूरी तरह से अपनी फैमिली लाइफ में व्यस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
समीरा रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब बनी गईं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर
इस समय भी समीरा फैमिली लाइफ पर ध्यान दे रही हैं, साथ ही एक सफल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी बन चुकी हैं। वह अपने फैंस से, ऑडियंस से कनेक्ट रहती हैं। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती हैं। समीरा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं, वह शानदार वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। साथ ही इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों की जिंदगी में एक पॉजिटिव चेंज भी ला रही हैं।
विज्ञापन
5 of 7
समीरा रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम
करती हैं बॉडी पॉजिटिविटी पर बात
समीरा एक सफल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं तो लोग उनकी बातों को गंभीरता से लेते हैं। खासकर उनकी फैन फॉलोइंग में महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में समीरा लंबे समय से बॉडी पॉजिटिविटी पर बात करती हैं। वह आम महिलाओं को सेल्फ लव की सलाह देती हैं। इसके लिए वह अपना खुद का उदाहरण देती हैं। समीरा ने खुलकर प्रेग्नेंसी के बाद होने वाले डिप्रेशन पर भी बात की है। ऐसे ही कई महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर वह बात करती हैं। इन दिनों महिलाओं को फाइनेंशियली कैसे स्ट्रॉन्ग होना चाहिए, इस बारे में भी बताती हुई नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।