{"_id":"5fd65b0b4c36f647ec0764d7","slug":"sameera-reddy-birthday-special-know-about-actress-life-and-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां बनने के बाद डिप्रेशन में चली गई थी ये अभिनेत्री, फिल्मों से दूर अब जी रही हैं ऐसी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां बनने के बाद डिप्रेशन में चली गई थी ये अभिनेत्री, फिल्मों से दूर अब जी रही हैं ऐसी जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
समीरा रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में सलमान खान के भाई सोहेल खान के साथ डेब्यू करने वाली अभिनेत्री समीरा रेड्डी सालों से इंडस्ट्री से दूर हैं। समीरा का जन्म 14 दिसंबर 1978 को हुआ था। इस साल समीरा अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। समीरा जब फिल्मों में आई थीं तो सभी ने उनकी अदाकारी और अदाएं देखकर कहा था कि वो बहुत आगे तक जाएंगी। उन्होंने अपने पहले ही म्यूजिक वीडियो से लोगों के दिल में एक अलग जगह बना ली थी। लेकिन उनका करियर कुछ खासा नहीं चल सका। समीरा के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
2 of 6
sameera reddy
- फोटो : instagram
समीरा रेड्डी ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में गजल गायक पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो 'और आहिस्ता कीजिए बातें' से की थी, जिसमें उनकी मासूम अदायगी को काफी पसंद किया गया। जिसके बाद साल 2002 में उन्होंने फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया।
3 of 6
sameera reddy
- फोटो : social media
समीरा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं। इनमें 'डरना मना है', 'मुसाफिर, 'नो एंट्री', 'प्लान', 'टैक्सी नंबर 9 2 11' और 'दे दना दन' प्रमुख हैं। वो आखिरी बार साल 2012 में रिलीज हुई प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Sameera Reddy
- फोटो : Social Media
2014 में समीरा रेड्डी ने बेहद निजी तरीके से एक बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी कर ली। शादी के बाद से उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया। अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं। ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है। समीरा और अक्षय की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठे थे।
विज्ञापन
5 of 6
Sameera Reddy
- फोटो : instagram
समीरा और अक्षय ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया। इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी। 2015 में समीरा ने बेटे को जन्म दिया था। समीरा ने बताया था कि बेटे के जन्म के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं। प्रेग्नेंसी के बाद समीरा को प्लेसेंटा प्रेविया हो गया था, जिसकी वजह से वो करीब 4 से 5 महीने बेड रेस्ट पर रहीं। उनका वजन बढ़ गया था जिसकी वजह से वो मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।