फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sameera Reddy: समीरा ने शेयर की फिटनेस जर्नी, बोलीं- 'आखिर पुराने कपड़े फिट आने लगे और मजबूत फील कर रही हूं'

Tue, 18 Mar 2025 01:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Mar 2025 01:55 PM IST
सार

Sameera Reddy Fitness Journey: अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस यात्रा शेयर की है। उन्होंने बताया कि डाइट, जिम और कार्डियो की मदद से उन्हें यह फिटनेस मिली है।

विज्ञापन
Sameera Reddy Shares Her Fitness journey says I feel stronger stamina increased and clothes finally fitting
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम-@reddysameera

समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट यहां शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिटनेस यात्रा के बारे में फैंस को बताया। साथ ही यह खुलासा भी किया कि उनका वजन बहुत ज्यादा कम नहीं हुआ है, बल्कि उनके इंचेज कम हुए हैं। 

Sameera Reddy Shares Her Fitness journey says I feel stronger stamina increased and clothes finally fitting
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम-@reddysameera

जिम, कार्डियो और डाइट से हासिल की फिटनेस
समीरा रेड्डी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इसमें अपनी फिटनेस को लेकर खुशी जताती नजर आईं। समीरा रेड्डी पर्पल ट्राउजर और व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं, जिसके साथ व्हाइट ब्लेजर कैरी किया है। समीरा रेड्डी ने बताया कि उन्होंने जिम, कार्डियो और डाइट के जरिए यह फिटनेस हासिल की है। वे अब काफी फिट और मजबूत महसूस कर रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Pankaj Tripathi: बेटी आशी के म्यूजिक वीडियो के डेब्यू पर इमोशनल हुए पंकज त्रिपाठी, बोले- उसकी जर्नी देखने...

Sameera Reddy Shares Her Fitness journey says I feel stronger stamina increased and clothes finally fitting
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

वजन में नहीं आया ज्यादा अंतर, लेकिन
समीरा रेड्डी ने अपने पोस्ट में बताया कि आखिरकार कपड़े फिट आने लगे हैं। हालांकि, इस फिटनेस यात्रा में उनके वजन में बहुत  ज्यादा अंतर नहीं आया है। उनका वजन 90 किलो से 88 किलो हो गया है। यानी सिर्फ दो किलो का अंतर आया है। लेकिन, उनके इंच घटे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sameera Reddy Shares Her Fitness journey says I feel stronger stamina increased and clothes finally fitting
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

समीरा रेड्डी ने समझाया फिटनेस मंत्र
समीरा रेड्डी ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'किलो नहीं, इंच कम हुए हैं। 'जिम, डाइट और कार्डियो से वजन में ज्यादा बदलाव नहीं आया है, लेकिन इंच में जरूर बदलाव आया है, जो कि मैं चाहती हूं। हालांकि मैं 90 किलो से 88 किलो पर आ गई हूं। मेरी मसल्स बढ़ी हैं। मैं अब ज्यादा मजबूत महसूस करती हूं। स्टेमिना बढ़ गया है और कपड़े भी अब फिट आ रहे हैं'। समीरा ने आगे लिखा, 'छोटी-छोटी जीत का जश्न मनाना इस फिटनेस यात्रा में उत्साह और जोश बनाए रखने का सबसे बढ़िया तरीका है'।

यह खबर भी पढ़ें:
L2 Empuraan: पृथ्वीराज ने इस सुपरस्टार को सबसे पहले दिखाया फिल्म का ट्रेलर, बोले- हमेशा आपका फैन रहूंगा

विज्ञापन
Sameera Reddy Shares Her Fitness journey says I feel stronger stamina increased and clothes finally fitting
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम @reddysameera

नेटिजन्स ने की तारीफ
समीरा ने अपने पोस्ट के जरिए समझाया है कि इंच घटने का मतलब है कि फैट कम हुआ है और मसल्स बढ़े हैं। यह तरीका टोंड बॉडी और फिटनेस के लिए सबसे अच्छा है। समीरा के इस पोस्ट पर यूजर्स की शानदार प्रतिक्रिया आ रही है। नेटिजन्स उनकी कोशिशों की तारीफ कर रहे हैं और हेल्थ पर अच्छी जानकारी देने के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed