सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Navin Nischol: पहली फिल्म से रातोंरात स्टार बनें नवीन निश्चल, पहली पत्नी ने दिया तलाक-दूसरी की वजह से गए जेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 18 Mar 2025 10:42 AM IST
सार

Navin Nischol Birth Anniversary: नवीन निश्चल की आज 18 मार्च को जयंती है। नवीन ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई। उनका जन्म 18 मार्च 1946 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1970 में फिल्म "सावन भादो" से की थी। आइए, जानते हैं उनके जीवन और करियर से जुड़ी कुछ खास बातें...

विज्ञापन
Navin Nischol birth anniversary on 18 March know more about personal life marriage and career
आज है नवीन निश्चल की बर्थ एनिवर्सरी - फोटो : एक्स
नवीन निश्चल का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उन्होंने सिनेमा में शानदार योगदान दिया, तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बनी रही। उनका फिल्मी सफर और पर्सनल लाइफ आज भी लोगों के लिए बीच जिज्ञासा का विषय है। आइए आज उनकी जंयती के दिन जानते हैं उनसे जुड़ी कई बातें... 
Trending Videos
Navin Nischol birth anniversary on 18 March know more about personal life marriage and career
नवीन निश्चल की पहली फिल्म थी 'सावन भादो' - फोटो : एक्स
नवीन का करियर
नवीन निश्चल ने फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय की शिक्षा ली और वह FTII के फर्स्ट गोल्ड मैडलिस्ट रहे। उनकी पहली फिल्म "सावन भादो" थी। इस फिल्म में नवीन की को-स्टार रेखा थीं। यह फिल्म हिट रही। इस सफलता ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद नवीन ने "विक्टोरिया नंबर 203", "बुड्ढा मिल गया", "धुंध", "हंसते जख्म", और "परवाना" जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। नवीन की आखिरी फिल्म "खोसला का घोसला" थी, जिसमें उन्होंने सहायक किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Navin Nischol birth anniversary on 18 March know more about personal life marriage and career
नवीन ने टीवी में भी किया अभिनय - फोटो : एक्स
टीवी में किया अभिनय
नवीन के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेट पर नवीन के नखरे और सह-कलाकारों और निर्माताओं के साथ तनाव की वजह से उनकी लोकप्रियता कम हुई। बाद में उन्होंने टीवी की ओर रुख किया और "देख भाई देख" जैसे शो में काम किया।
 
Navin Nischol birth anniversary on 18 March know more about personal life marriage and career
नवीन की पर्सनल लाइफ - फोटो : एक्स
दो शादी और तलाक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवीन ने अपनी पहली शादी अभिनेता देव आनंद की भतीजी नीलू कपूर से की थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां, नताशा और नोमिता हुईं। हालांकि, उनके को-स्टार पद्मिनी कपिला के साथ कथित अफेयर की खबरों के बाद नीलू ने उन्हें तलाक दे दिया। इसके बाद 1996 में नवीन ने गीतांजलि से दूसरी शादी की। यह रिश्ता भी विवादों में रहा। 2006 में गीतांजलि ने आत्महत्या कर ली और अपने सुसाइड नोट में नवीन पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस मामले में नवीन को जेल भी जाना पड़ा, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Navin Nischol birth anniversary on 18 March know more about personal life marriage and career
नवीन की मृत्यु - फोटो : एक्स
नवीन की मृत्यु
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 मार्च 2011 को पुणे में दोस्तों के साथ होली मनाने जाते समय दिल का दौरा पड़ने से नवीन का निधन हो गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed