सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bollywood Stars Phobia: इस बात से डरते हैं शाहरुख और दीपिका पादुकोण, जानिए नामी एक्टर्स को है कौन सा फोबिया?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 18 Mar 2025 09:32 AM IST
सार

हम सभी को किसी ना किसी बात से डर लगता है। लेकिन कुछ लोगों का डर इतना बढ़ जाता है कि वो फाेबिया में बदल जाता है। बॉलीवुड के कलाकारों के साथ भी कुछ ऐसा ही है। जानिए, बॉलीवुड एक्टर्स, एक्ट्रेस को किस बात से डर लगता है? किस बात को लेकर फोबिया है?  

विज्ञापन
Bollywood Stars Phobia Shahrukh Khan Alia Bhatt Ranbir Kapoor Aamir Khan Kangana Ranaut Tripti Dimri
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, @deepikapadukone

हाल ही अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। जिस पर उन्होंने लिखा कि वह अपने डर का सामना करने के लिए जा रही हैं। फैंस को अपने डर के बारे में अभिनेत्री ने बताया। ये फोटो बीच समंदर की थीं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि शायद तृप्ति को समंदर में जाने से डर लगता है। ऐसे में वह इस डर को दूर करना चाहती हैं। कई और कलाकार भी हैं जिनको किसी ना किसी बात से डर लगता है। जानिए, ऐसे ही कुछ बॉलीवुड हीरो, हीरोइन के डर, फाेबिया के बारे में। 

Trending Videos
Bollywood Stars Phobia Shahrukh Khan Alia Bhatt Ranbir Kapoor Aamir Khan Kangana Ranaut Tripti Dimri
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

शाहरुख खान 
शाहरुख खान ने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें घुड़सवारी करने से डर लगता है। वह ‘करण-अुर्जन’ फिल्म की शूटिंग के दौरान घोड़े से गिर गए थे, जिससे उन्हें चोट आई। इसी तरह फिल्म ‘अशोक’ के दौरान भी शाहरुख खान को घुड़सवारी करने में काफी समस्या आई। इस वजह से वह घोड़े वाले सीन फिल्मों में खुद नहीं करते हैं, इसके लिए शाहरुख खान का बॉडी डबल इस्तेमाल किया जाता है। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Phobia Shahrukh Khan Alia Bhatt Ranbir Kapoor Aamir Khan Kangana Ranaut Tripti Dimri
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट 
आलिया भट्ट को अंधेरे से डर लगता है। वह अंधेरे में घबरा जाती हैं। वह रात को जब सोती हैं तो डिम लाइट जलाकर रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया को बचपन में बहन ने एक कमरे में बंद कर दिया था, इस कारण उनके मन में अंधेरे को लेकर डर पैदा हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt Films: जल्द ही इन नई फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट, जन्मदिन पर सामने आई लिस्ट
Bollywood Stars Phobia Shahrukh Khan Alia Bhatt Ranbir Kapoor Aamir Khan Kangana Ranaut Tripti Dimri
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर 
रणबीर कपूर को किसी बड़ी चीज से डर नहीं लगता है। वह तो कॉकरोच से डरते हैं। अगर कहीं कॉकरोच दिख जाए तो रणबीर कपूर वहां से दूर हो जाते हैं। रणबीर कपूर ऐसे अकेले नहीं हैं, जिनको कॉकरोच से डर लगता है, कई लोगों के मन में ऐसा डर बसा होता है, छोटे जीव-जंतु देखकर उनकी चींख निकल जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: Rockstar 2: इम्तियाज अली बना सकते हैं 'रॉकस्टार 2'? क्या रणबीर कपूर होंगे हीरो? 
विज्ञापन
Bollywood Stars Phobia Shahrukh Khan Alia Bhatt Ranbir Kapoor Aamir Khan Kangana Ranaut Tripti Dimri
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण को नेचर से बहुत प्यार है, वह नेचर के बीच रहना पसंद करती हैं। लेकिन उनको सांप से डर लगता है। इस वजह से वह फिल्मों में ऐसे सीन्स भी नहीं करती हैं, जिसमें सांप दिखाए जाते हों। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed