हिंदी फिल्मों और छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वालीं सना सईद का जन्मदिन 22 सितंबर को होता है। सना सईद वही लड़की हैं जिन्होंने शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख की बेटी की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम अंजलि थी। उनका यह कभी न भूल पाने वाला किरदार है। जन्मदिन पर जानें सना सईद से जुड़ी खास बातें।
Sana Saeed Birthday: 'कुछ कुछ होता है' की 'अंजलि' अब हो गई हैं इतनी बड़ी, बाल कलाकार के तौर पर खूब मचाया था धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सना सईद का जन्म 22 सितंबर 1988 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से ही की है। सना सईद पहली बार बाल कलाकार के तौर पर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में ही नजर आई थीं। यह फिल्म साल 1998 में आई थी। इस फिल्म में उनके चुलबुले किरदार को खूब सराहा गया। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के बाद सना सईद ने 'हर दिल जो प्यार करेगा' और 'बादल' में भी बाल कलाकार के तौर पर काम किया था।
इन तीन फिल्मों के बाद सना सईद लंबे समय तक बड़े पर्दे से गायब रहीं। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स से हिंदी सिनेमा में वापसी की। सना सईद साल 2008 में 'बाबुल का आंगन छूटे न' और 'लो हो गई पूजा इस घर की' टीवी सीरियल में नजर आईं। छोटे पर्दे पर भी उनके अभिनय को पसंद किया गया। इसके अलावा वह कई रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 6', 'झलक दिखला जा 7', 'नच बलिए 7' और 'झलक दिखना जा 9' में भी नजर आ चुकी हैं।
साल 2012 में सना सईद ने फिर से बड़े पर्दे पर वापसी की। वह करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में सना सईद अपने हॉट चिक लुक की वजह से चर्चा में रही थीं। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में सना के साथ वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका थी।
फिलहाल इन दिनों सना सईद अभिनय के दुनिया से दूर चल रही हैं। हालांकि वह कई टीवी शोज में गेस्ट या फिर कैमियों किरदार में नजर आती रहती हैं। इसके अलावा सना सईद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं।
पढ़ें: स्कूल की फीस के लिए कोठियों में बर्तन बेचते थे गुलशन ग्रोवर, कभी-कभी सोना पड़ जाता था भूखे पेट