फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sana Saeed Birthday: 22 साल बाद इतनी ग्लैमरस दिखती है शाहरुख की बेटी 'अंजलि', तस्वीरों से सोशल मीडिया में लगाती हैं आग

Wed, 22 Sep 2021 08:28 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 22 Sep 2021 08:28 AM IST
विज्ञापन
Sana Saeed Birthday Special: Kuch Kuch Hota Hai's Anjali set the internet on fire with her hot pics
सना सईद - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म कुछ-कुछ होता है कि अंजलि तो आपको याद ही होंगी। शाहरुख की बेटी बनकर छोटी सी अंजलि ने सबका दिल जीत लिया था। आज वह अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 22 सितंबर 1988 को मुंबई में हुआ था। सना सईद ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से की थी। उनके इस रोल को फिल्म में बेहद पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद सना ने दो और बड़ी बॉलीवुड फिल्म  'हर दिल जो प्यार करेगा' और 'बादल' में भी काम किया था। लेकिन सना ने इन फिल्म के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। सना अब बड़ी हो गई हैं। भोली भाली सी दिखने वाली बच्ची अब अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। चलिए जना के जन्मदिन पर जानते हैं सना से जुड़ी कुछ अनजानी रोचक बातें।

Sana Saeed Birthday Special: Kuch Kuch Hota Hai's Anjali set the internet on fire with her hot pics
सना सईद - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी में किया काम
बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्में करने के बाद सना लंबे समय तक बड़े पर्दे से गायब रहीं। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स से वापसी की। सना ने साल 2008 में 'बाबुल का आंगन छूटे न' और 'लो हो गई पूजा इस घर की' जैसे टीवी सीरियल में नजर आईं। छोटे पर्दे पर भी उन्होंने कई रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 6', 'झलक दिखला जा 7', 'नच बलिए 7' और 'झलक दिखना जा 9' में भी नजर आ चुकी हैं।

Sana Saeed Birthday Special: Kuch Kuch Hota Hai's Anjali set the internet on fire with her hot pics
सना सईद - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े पर्दे पर की वापसी
टीवी में काम करने के बाद सना ने बड़े पर्दे पर एक बार फिर वापसी की की। उन्होंने बड़े होकर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। फिल्म में वह साइड रोल में थीं और काफी बोल्ड लुक में नजर आईं थीं। इस फिल्म में सना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Saeed Birthday Special: Kuch Kuch Hota Hai's Anjali set the internet on fire with her hot pics
सना सईद - फोटो : सोशल मीडिया

घर वालों को नहीं थे छोटे कपड़े पसंद
सना के घर वालों को उनका फिल्म में काम करना पसंद नहीं था। खासतौर पर उनके छोटे कपड़े पहनने की वजह से उनका घर वालों से अक्सर विवाद होता रहता था। इस बात का खुलासा खुद सना ने एक इंटरव्यू में किया था।

विज्ञापन
Sana Saeed Birthday Special: Kuch Kuch Hota Hai's Anjali set the internet on fire with her hot pics
सना सईद - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल इन दिनों सना सईद अभिनय के दुनिया से दूर चल रही हैं। हालांकि वह सईद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed