फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

28 साल पहले सलमान की 'सनम बेवफा' बनी थी ये एक्ट्रेस, फिल्में न मिलीं तो करने लगीं ये काम

Sun, 21 Apr 2019 01:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 21 Apr 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
sanam bewafa actress chandni know what is she doing now days
salman khan, chandni - फोटो : social media

बॉलीवुड में बड़ी मशक्कत के बाद एक्टर्स को जगह मिल पाती है, ऐसे में खुद को स्थापित करना उससे भी मुश्किल काम है। ऐसी ही एक हीरोइन रही हैं चांदनी। जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म सनम बेवफा से डेब्यू किया था। चांदनी की ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। हालांकि इसके बाद वो अपने फिल्मी करियर में सफलता की ऊंचाईयां नहीं देख पाईं। फिल्मों में काम मिलता ना देख चांदनी ने बॉलीवुड से संन्यास ले लिया।

sanam bewafa actress chandni know what is she doing now days
salman khan, chandni - फोटो : social media

चांदनी को बॉलीवुड से कितना लगाव है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना असली नाम नवोदिता शर्मा को छोड़ दिया और फिल्मों के लिए चांदनी नाम रख लिया। यही नहीं उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के नाम भी बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम पर करीना और करिश्मा रखा है।

sanam bewafa actress chandni know what is she doing now days
chandni - फोटो : social media

चांदनी के पति का नाम सतीश शर्मा है और अब वो शादी के बाद अमेरिका के ओरनाल्डो में रहती हैं। चांदनी बॉलीवुड की इस चकाचौंध भरी जिंदगी से कोसो दूर हैं। फिल्म इंडस्ट्री से दूर अब वो डांस टीचर बन गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanam bewafa actress chandni know what is she doing now days
chandni - फोटो : social media

चांदनी ओरनाल्डो में ही इंडियन क्लासिकल डांस सिखाती हैं। उनका खुद का एक डांस इंस्टीट्यूट है। यही नहीं उन्होंने अमेरिका के कई जगहों पर अपनी परफॉर्मेंस भी दी है। डांस का शौक उनको बचपन से ही था। महज 5 साल की उम्र से चांदनी ने मॉडर्न और क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
sanam bewafa actress chandni know what is she doing now days
chandni - फोटो : social media

चांदनी ने अपने करियर में केवल 10 फिल्में ही की हैं। उन्होंने जय किशन, जान से प्यारा, 1942 ए लव स्टोरी, मिस्टर आजाद जैसी फिल्मों में काम किया है। फ्लॉप होने के बाद चांदनी बॉलीवुड के लिए एक गुमनाम हीरोइन बनकर रह गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed