{"_id":"67a9a29fb9b6a1502406f733","slug":"sanam-teri-kasam-215-girls-auditioned-for-the-lead-role-why-mawra-hocane-was-chosen-details-inside-2025-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanam Teri Kasam: फिल्म के लिए 215 लड़कियों ने दिया ऑडिशन, इस वजह से पाकिस्तानी अभिनेत्री के हाथ लगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanam Teri Kasam: फिल्म के लिए 215 लड़कियों ने दिया ऑडिशन, इस वजह से पाकिस्तानी अभिनेत्री के हाथ लगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:42 PM IST
सार
Sanam Teri Kasam: सनम तेरी कसम ने सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक दी है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में मावरा हुसैन को आखिर क्यों कास्ट किया गया?
विज्ञापन
1 of 5
सनम तेरी कसम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2016 में आई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने जब पहली बार सिनेमाघरों में दस्तक दी थी तो बॉक्स ऑफिस पर इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, जब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई तो इसने दर्शकों के बीच जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल की। हाल ही में फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। वेलेंटाइन वीक के दौरान इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
मावरा हुसैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म के साथ अपने अनुभव के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री खुलासा करती नजर आ रही हैं कि आखिर किस वजह से उन्हें फिल्म के लिए चुना गया था?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मावरा हुसैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वजह से मिला रोल
वीडियो में मावरा कहती हैं, "मुझे बताया गया था कि इस भूमिका के लिए करीब 215 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था, लेकिन कोई भी रोते हुए अच्छी नहीं लग रही थी।" चूंकि फिल्म में कई इमोशनल सीन थे, इसलिए यह गुण बेहद महत्वपूर्ण था। अंत में मावरा हुसैन को इस रोल के लिए चुना गया, क्योंकि वह इमोशनल सीन में भी सहज दिखने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
हर्षवर्धन राणे
- फोटो : इंस्टाग्राम
सीक्वल पर चल रहा काम
गौरतलब है कि सनम तेरी कसम के सीक्वल पर भी काम जारी है। फिल्म के निर्माता के साथ अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए 10 सितंबर 2024 को इसके सीक्वल की घोषणा की थी। हर्षवर्धन ने जानकारी साझा की थी कि वह सीक्वल में फिर से प्रेमी के रूप में नजर आएंगे, लेकिन इस बार फिल्म की महिला मुख्य भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यहां तक कि यह भी स्पष्ट नहीं है कि मावरा हुसैन सीक्वल का हिस्सा होंगी या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।