फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harshvardhan Rane: ‘सनम तेरी कसम’ के हर्षवर्धन ने 10 रुपये में भी किया काम, एक्टर बनने से पहले क्या करते थे?

Fri, 14 Feb 2025 03:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 14 Feb 2025 03:30 PM IST
सार

इन दिनों एक्टर हर्षवर्धन राणे अपनी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज के कारण चर्चा में हैं। वैलेंटाइन डे पर यह फिल्म खूब धूम मचा रही है। हाल ही में हर्षवर्धन ने बताया कि वह एक्टर बनने से पहले क्या करते थे? और महज 10 रुपये में भी उन्होंने काम किया है।

विज्ञापन
Sanam Teri Kasam Actor Harshvardhan Rane Reveal Early Days Income Work As DJ Assistant
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2016 में फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ रिलीज हुई थी इसमें हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की जोड़ी नजर आई, इस लव स्टोरी फिल्म ने अपने लिए उस समय भी एक अलग ऑडियंस बना ली थी। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए। हाल ही में यह फिल्म फिर से रिलीज हुई है। री-रिलीज के बाद फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। हाल ही में हर्षवर्धन राणे ने अपने शुरुआती करियर से जुड़ी बात की। वह एक्टर बनने से पहले क्या करते थे? इस बारे में बताया। 

 

Sanam Teri Kasam Actor Harshvardhan Rane Reveal Early Days Income Work As DJ Assistant
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम-@harshvardhanrane

हर्षवर्धन का शुरुआती करियर 
हाल ही में वीरेंद्र चावला को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन राणे बताते हैं कि एक्टर बनने से पहले उन्होंने कई तरह के छोटे-बड़े काम किए हैं। हर्षवर्धन बताते हैं, ‘मैंने पीसीओ में काम किया है, हर दिन के मुझे दस रुपये मिलते थे। इसके अलावा मैंने कुरियर बॉय का काम किया है, एक बार जॉन अब्राहम को हेलमेट कुरियर किया था, तब उनसे पहली बार मिला। इसके अलावा अर्जुन रामपाल के क्लब में डीजे के अस्सिटेंट का काम भी किया है। मैं डीजे के बैग उठाया करता था।’ 

 

 

Sanam Teri Kasam Actor Harshvardhan Rane Reveal Early Days Income Work As DJ Assistant
'सनम तेरी कसम' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सनम तेरी कसम कर रही है शानदार कलेक्शन 
हर्षवधर्न की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज कलेक्शन की बात की जाए तो यह बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। जबकि इसके सामने इन दिनों 'स्काई फोर्स', 'देवा', 'विदामुयार्ची', 'लवयापा' और 'बैडएस रविकुमार' जैसी फिल्में मौजूद हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanam Teri Kasam Actor Harshvardhan Rane Reveal Early Days Income Work As DJ Assistant
फिल्म 'सनम तेरी कसम' - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की कहानी की बात की जाए तो यह एक लव स्टोरी फिल्म है। इसमें इंदर और सरु की कहानी है। सरु फिल्म के आखिर में बीमारी के कारण मर जाती है। इंदर, सरु की यादों के सहारे अपनी जिंदगी को जीता है। फिल्म में इस स्टोरी को बहुत ही इमोशनल अंदाज में दिखाया गया है, ऑडियंस की आंखें, इस फिल्म को देखकर नम हो जाती हैं। 

विज्ञापन
Sanam Teri Kasam Actor Harshvardhan Rane Reveal Early Days Income Work As DJ Assistant
हर्षवर्धन राणे - फोटो : सोशल मीडिया
अपकमिंग फिल्म भी होगी लव स्टोरी 
फिल्म 'सनम तेरी कसम'  की री-रिलीज को मिल रहे प्यार से हर्षवर्धन काफी खुश हैं। इस साल भी वह एक लव स्टोरी फिल्म का हिस्सा बनेंगे। हाल ही में हर्षवर्धन राणे ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दीवानियत’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed