{"_id":"602b73798ebc3ee91d29c3e4","slug":"sandeep-nahar-was-doing-engineering-before-acting-read-here-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेता बनने से पहले इंजीनियरिंग कर रहे थे संदीप नाहर, पढ़ें कैसे पहुंच गए थे मायानगरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता बनने से पहले इंजीनियरिंग कर रहे थे संदीप नाहर, पढ़ें कैसे पहुंच गए थे मायानगरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
संदीप नाहर, सुशांत सिंह राजपूत, कंचन शर्मा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता संदीप नाहर की मौत से फैंस को बड़ा धक्का लगा है। उनकी आत्महत्या की खबर से चाहने वाले सकते में हैं। संदीप का शव पुलिस ने उनके मुंबई स्थित घर से बरामद किया। मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संदीप ने यह कदम उठाने से पहले फेसबकु पर एक वीडियो और सुसाइड नोट पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों के चलते खुद की जान लेने की बात कही थी। संदीप का जीवन कैसा रहा और फिल्मी दुनिया में उन्होंने कितना संघर्ष किया इसपर नजर डाल रहे हैं।
2 of 7
sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
संदीप नाहर का असली नाम नाहर संदीप था। इसके साथ ही उनका एक निक नेम भी था। उनके चाहने वाले और करीबी दोस्त प्यार से उन्हें रजनीश सैंडी भी बुलाया करते थे। अभिनेता संदीप नाहर चंडीगढ़ के थे और एक मध्यम वर्गीय परिवार में पले बढ़े थे। उनके पिता सरकारी विभाग में थे। वे चाहते थे कि संदीप का भविष्य सुरक्षित हो और वे भी सरकारी नौकरी ही करें। इसलिए संदीप इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर रहे थे।
3 of 7
sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
तभी उनका एक पंजाबी गाना रिलीज हुआ जिससे उन्हें काफी तारीफ मिली और इसी ने उनके मन में अभिनय करने का ख्वाब जगाया। अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने मायानगरी मुबंई की रुख किया। यहीं से संदीप का संघर्ष शुरू हुआ। वे मॉडलिंग करने लगे और धीरे-धीरे फिल्मों के लिए भी कोशिश करते रहे। संदीप ने अपने संघर्ष के बारे में खुद बताते हुए कहा था कि मायानगरी में कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
संदीप ने कई शोज किए। टीवी सीरियल 'कहने को हमसफर है' में भी काम किया। लेकिन उन्हें कोई ठोस पहचान नहीं मिल पा रही थी। इसको लेकर वे फिक्रमंद भी रहने लगे। फिर साल 2016 में आई सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में संदीप ने रोल पाया। इसमें उन्होंने सुशांत के दोस्त छोटू भैया का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
5 of 7
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' में भी संदीप नाहर दिखाई दिेए। इसके अलावा संदीप ने इसी साल 2019 में ही रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा और बादशाह की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में भी काम किया। पिछले साल 2020 में आई 'शुक्राणु' में भी उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।