फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: संदीप रेड्डी वांगा को कहां से मिली एनिमल के एक्शन सीन की प्रेरणा? निर्देशक ने किया खुलासा

Thu, 21 Dec 2023 06:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Dec 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga reveals his Inspiration behind Animal Action Scenes Read details here
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। यह रणबीर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो चुकी है। फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने  के बीच निर्देशक ने फिल्म के एक्शन दृश्यों पर बड़ा खुलासा किया है। 


Bhojpuri New Song: नए साल पर अरविंद अकेला कल्लू का अपने प्रशंसकों के लिए तोहफा, रिलीज हुआ 'मिले आवा नए साल पर'

Sandeep Reddy Vanga reveals his Inspiration behind Animal Action Scenes Read details here
संदीप रेड्डी वांगा-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मकार ने प्रसिद्ध निर्देशक क्वेंटिन टारनटिनो की 'किल बिल' को प्रेरणा बताते हुए एनिमल के नाटकीय एक्शन दृश्यों पर हाल ही में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब वे फिल्म स्कूल गए, तो उन्होंने डेविड फिन्चर, मार्टिन स्कॉर्सेस और स्टेनली कुब्रिक की फिल्में देखीं।

Sandeep Reddy Vanga reveals his Inspiration behind Animal Action Scenes Read details here
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों को देखने के बाद उन्हें लगा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें वे कहानियां कह सकते हैं। विलेन को मुस्लिम बनाने के बारे में बोलते हुए निर्देशक ने कहा कि उन्होंने कई लोगों को ईसाई और इस्लाम में परिवर्तित होते देखा है, लेकिन कभी किसी को अपने जीवन में बुरे दौर का सामना करने पर हिंदू धर्म में परिवर्तित होते नहीं देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga reveals his Inspiration behind Animal Action Scenes Read details here
संदीप रेड्डी वांगा- फिल्म एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

वांगा ने खुलासा किया कि एक दृश्य में जहां रणबीर किसी को भी अपने पिता के बारे में बुरा बोलने के लिए बर्दाश्त नहीं कर सके और इसके कारण लड़ाई हुई, यह जानबूझकर नहीं किया गया था। उनका पूरा फोकस सीन में पिता का बचाव करने और यह साबित करने पर था कि वह एक महान पिता हैं। उन्होंने सोचा कि इससे एक अच्छा नाटकीय भाग जुड़ गया है।

विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga reveals his Inspiration behind Animal Action Scenes Read details here
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
'एनिमल' में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं, दुनियाभर इसने 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को देखने के लिए अभी भी लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। 
23 Years Of Raju Chacha: 'राजू चाचा' की रिलीज को पूरे हुए 23 साल, ऋषि कपूर को याद करते नजर आए अजय देवगन
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed