हिंदी सिनेमा के लिए साल 2023 बहुत ही सफल साल रहा है। इस साल हिंदी सिनेमा की कई फिल्में सफल रही हैं, जिसने हिंदी सिनेमा को कई दमदार विलेन दिए। साल के शुरुआत में फिल्म 'पठान' ने जहां सफलता के झंडे गाड़े और हिंदी सिनेमा को जॉन अब्राहम जैसा विलेन फिर से मिला। वहीं साल के आखिरी में रिलीज फिल्म 'एनिमल' भी बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई कर रही रही है। इस फिल्म में विलेन की भूमिका में बॉबी देओल की खूब तारीफ हो रही है। साल 2023 में दो महिला कलाकारों ने भी विलेन की दमदार भूमिका निभाई है। आइए डालते हैं, इन खलनायकों पर और जानते हैं अमर उजाला की लोकप्रियता सूची में कौन है नंबर 10 पर और किसे मिले विलेन नंबर वन का खिताब...
Year Ender 2023: अमर उजाला की लोकप्रियता सूची में ये है 2023 का विलेन नंबर वन, जानिए बाकी नौ और के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10. सैफ अली खान (आदिपुरुष)
साल की सबसे महंगी हिंदी फिल्म 'आदिपुरूष' में अभिनेता सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया। फिल्म की खूब आलोचना हुई। सैफ अली खान के हिंदी उच्चारण और उनके गेटअप की खूब खिल्ली उड़ाई गई। साल की ये सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म रही। करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से बनी ये फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज हुई। अभिनेता सैफ अली खान इससे पहले 'ओमकारा' और 'तानाजी' में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं।
Adipurush Review: दुविधा में दोनों गए मनोरंजन मिला न राम, नाटकीय संवादों ने छीन ली रामकथा की सहजता
9. दीपक डोबरियाल (भोला)
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ में दीपक डोबरियाल ने विलेन की भूमिका निभाई। ओवरएक्टिंग की दुकान बने अभिनेता दीपक डोबरियाल ने इस फिल्म में अश्वत्थामा उर्फ आशु की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्माण और निर्देशन अजय देवगन ने खुद ही किया था। यह फिल्म कैथी की रीमेक थी, हालांकि इस फिल्म को उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उम्मीद की जा रही थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 30 मार्च 2023 को रिलीज हुई थी।
Bholaa Review: ‘कैथी’ की आत्मा नहीं समझ पाए अजय देवगन, जॉन विक की नकल करता नजर आया ‘भोला’
8. इमरान हाशमी (टाइगर 3)
यशराज स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे कमजोर फिल्म 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी विलेन की भूमिका है। फिल्म 'टाइगर 3' में अभिनेता इमरान हाशमी के किरदार आतिश रहमान को लोगों ने पसंद तो किया और यह फिल्म इमरान हाशमी के करियर के लिए संजीवनी भी साबित हो सकती थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भर कमाई भी नहीं कर सकी। चर्चाएं इन दिनों इमरान की पुरानी फिल्मों 'जन्नत 2' और 'आवारापन' का सीक्वल बनने की भी हैं, लेकिन अभी ऊंट का करवट बदलना बाकी है। यह फिल्म 12 नवंबर 2023 को रिलीज हुई।
Tiger 3 Review: लचर पटकथा, सुस्त निर्देशन से बिगड़ी टाइगर की दिवाली, पड़ोसी की इमेज सुधारने को बनी कमजोर फिल्म
7. सोनिया बालानी (द केरला स्टोरी)
सिर्फ 15 करोड़ रुपये में बनी निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने इस साल 300 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई करके सबको हैरान कर दिया। फिल्म में अदा शर्मा के अभिनय की तारीफ तो हुई ही, साथ ही फिल्म में नेगेटिव भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सोनिया बालानी ने भी अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इस फिल्म में सोनिया बालानी ने एक ऐसी युवती की भूमिका निभाई है जो भोली भाली युवतियों को बहला फुसलाकर उन युवको के आगोश में पहुंचाने का काम करती है जो उनका शील भंग करके अपने कहे रिश्ते पर चलने के लिए मजबूर करते हैं। यह फिल्म 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
The Kerala Story Review: हिंदी सिनेमा की नई बानगी लाए विपुल अमृतलाल शाह, अदा और सुदीप्तो की जुगलबंदी का जलवा