{"_id":"6583fd38f32b01389204d822","slug":"ranbir-kapoor-starrer-animal-director-sandeep-reddy-vanga-make-shocking-statement-about-critics-in-interview-2023-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal: 'चीन जाकर दें इंग्लिश ट्यूशन', एनिमल को नेगेटिव रिव्यू देने पर संदीप ने की क्रिटिक्स की आलोचना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal: 'चीन जाकर दें इंग्लिश ट्यूशन', एनिमल को नेगेटिव रिव्यू देने पर संदीप ने की क्रिटिक्स की आलोचना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Thu, 21 Dec 2023 02:24 PM IST
सार
संदीप रेड्डी वांगा ने आलोचकों को लताड़ लगाई हैं। यही नहीं निर्देशक ने एनिमल की आलोचना करने वालों को 'चीन जाने' और 'अंग्रेजी ट्यूशन क्लास' देने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
1 of 5
संदीप रेड्डी वांगा, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' बॉक्स आफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के सभी किरदारों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इस फिल्म की खूब आलोचना भी हो रही है। इस बीच अब एक बार फिर संदीप रेड्डी वांगा ने आलोचकों को लताड़ लगाई हैं। यही नहीं निर्देशक ने एनिमल की आलोचना करने वालों को 'चीन जाने' और 'अंग्रेजी ट्यूशन क्लास' देने की नसीहत दी है।
2 of 5
संदीप रेड्डी वांगा
- फोटो : social media
एक बातचीत के दौरान संदीप ने कहा, 'जो 'एनिमल' की आलोचना कर रहे हैं, उन सभी को चीन चले जाना चाहिए। आपको पता ही होगा कि चीन में सबसे ज्यादा इंग्लिश ट्यूशन क्लास दी जाती हैं, जो आलोचक इंग्लिश में अच्छे हैं, वे वहां जाकर पढ़ा सकते हैं।' निर्देशक ने आगे बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उन्हें आलोचकों के रिव्यू में नए इंग्लिश शब्दों के अलावा कुछ नहीं मिलता है।
संदीप वांगा ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'आलोचना का असर उनकी फिल्म पर पड़ रहा है। हालांकि, 'मैंने पहले अपनी फिल्मों पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इस फिल्म के बाद लग रहा है कि मुझे बोलना चाहिए। अगर मैंने अब कोई एक्शन नहीं लिया, तो मेरी आगामी फिल्मों के साथ भी ऐसा ही होगा। आलोचक सिर्फ फिल्म की दो तीन चीजों पर बात कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने आगे दावा करते हुए कहा कि लोग फिल्म के नहीं उनके प्रति नफरत दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आलोचक की प्रतिक्रिया को देखकर लग रहा है कि उन्हें फिल्म से नहीं मुझसे नफरत है। मैं आलोचकों के खिलाफ नहीं हूं। मैं अपनी फिल्मों में हिंसा को कम कर सकता हूं, लेकिन जब आप फिल्म निर्माता की मंशा पर हमला करते हैं, तो यह सही नहीं है।'
संदीप रेड्डी की फिल्म के बारे में बात करें तो 'एनिमल' एक दिसंबर को रिलीज हुई। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में हैं। 'एनिमल' ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।