{"_id":"5b5177934f1c1b4b748b6006","slug":"sandeep-singh-biopic-diljit-dosanjh-starrer-soorma-box-office-collection-day-7","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' के सामने 'सूरमा' ने टेके घुटने, अब रणबीर को रोकने आई जाह्नवी-ईशान की 'धड़क' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' के सामने 'सूरमा' ने टेके घुटने, अब रणबीर को रोकने आई जाह्नवी-ईशान की 'धड़क'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय हॉकी के महान प्लेयर संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'सूरमा' रिलीज के 7 दिन बाद भी महज 21.21 करोड़ तक की ही कमाई कर पाई है। 'सूरमा' को रिलीज हुए महज 7 दिन ही हुए हैं लेकिन कलेक्शन के आंकड़े को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी से दम तोड़ रही है। 20 जुलाई के बाद से फिल्म की कमाई में और कमी दिखाई देगी क्योंकि टक्कर देने के लिए दो फिल्में और हैं। पहली रणबीर कपूर की संजू और दूसरी आज ही रिलीज हुई जाह्नवी-ईशान की 'धड़क'।
2 of 5
soorma
बात करें सूरमा की कमाई की तो फिल्म रिलीज के 7वें दिन महज 1.65 करोड़ की ही कमाई कर पाई। फिल्म को बहुत ही धीमी ओपनिंग मिली थी इसके बाद कलेक्शन का आंकड़ा लगातार गिरता ही गया और अब तो सूरमा के सामने धड़क जैसी फिल्म है तो कलेक्शन और ज्यादा कम रहने की उम्मीद है।
#Soorma biz is not in sync with its merits... Was steady [on the lower side] on weekdays... Will have to stay strong in Weekend 2... Fri 3.20 cr, Sat 5.05 cr, Sun 5.60 cr, Mon 2 cr, Tue 1.94 cr, Wed 1.77 cr, Thu 1.65 cr. Total: ₹ 21.21 cr. India biz.
जहां एक तरफ 'संजू' की कमाई के सामने सूरमा ढेर हो गई वहीं रणबीर की फिल्म रिलीज के 21वें दिन भी कलेक्शन के मामले में आगे निकली। संजू ने अब तक कुल करीब 325 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसा चलता रहेगा और यह फिल्म 350 करोड़ भी जल्द कमा लेगी। वहीं दिलजीत की 'सूरमा' को लेकर लोगों में काफी क्रेज था लेकिन समय के साथ ही इसके कलेक्शन में भारी गिरावट ने फिल्म के प्रोड्यूसर की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Soorma and Sanju
'सूरमा' के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को 3.20 करोड़, शनिवार को 57.81% की ग्रोथ कर 5.05 करोड़ और रविवार को 5.60 करोड़ और सोमवार को 2 करोड़ और मंगलवार को 1.94 करोड़ की कमाई की। वहीं बुधवार और गुरुवार की कमाई को मिलाकर 'सूरमा' फिल्म का कलेक्शन करीब 20 करोड़ के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
5 of 5
soorma
'सूरमा' फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ है। ऐसे में फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर दिन पर दिन कमजोर होती पकड़ को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है बजट निकालना भी मुश्किल हो सकता है। 'सूरमा' को भारत में 1100 और बाहर 335 स्क्रीन के साथ 1435 से ज्यादा स्क्रीन्स पर वर्ल्ड वाइड रिलीज किया गया है। दिलजीत दोसांझ को स्क्रीन पर देखकर लगता है कि वो दिलजीत नहीं बल्कि संदीप सिंह हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।