{"_id":"66250ac596424976250465cb","slug":"sandeep-singh-opened-up-about-lsd2-fame-mouni-roy-cutting-ties-after-kedarnath-star-sushant-singh-rajput-death-2024-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mouni Roy: सुशांत की मौत के बाद मौनी के दोस्ती तोड़ने पर संदीप सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे बहुत बुरा...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mouni Roy: सुशांत की मौत के बाद मौनी के दोस्ती तोड़ने पर संदीप सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे बहुत बुरा...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 21 Apr 2024 06:17 PM IST
सार
संदीप सिंह ने मौनी और अंकिता लोखंडे को अपनी फिल्म में रोल ऑफर किया था, लेकिन सुशांत के निधन के बाद दोनों पीछे हट गईं। संदीप सिंह ने कहा, 'मैं मौनी रॉय से बहुत आहत हूं। मुझे बहुत बुरा लगा। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्तों में से एक थीं।
'झुंड' और 'सरबजीत' जैसी फिल्मों के निर्माता संदीप सिंह ने हाल ही में अभिनेत्री मौनी रॉय के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के बारे में बात की है। उन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के विवाद में फंसने के बाद उनकी दोस्ती खराब हो गई थी। फिल्म 'सफेद' के निर्देशक ने बताया कि सुशांत विवाद से उनका नाम जुड़ने के बाद मौनी ने उनके साथ सभी रिश्ते खत्म कर दिए।
2 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
संदीप सिंह ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि मौनी उनकी करीबी दोस्त हुआ करती थीं, जो उनके साथ घूमा करती थीं। वह उनके साथ इवेंट में शामिल होती थीं। वह उन्हें अपने होने वाले पति से भी मिलवाया करती थीं। उन्होंने बताया सुशांत की मौत के बाद जब विवाद उठा तो मौनी ने खुद को दूर कर लिया और इंस्टाग्राम पर भी उन्हें अनफॉलो कर दिया।
उन्होंने मौनी और सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को भी अपनी फिल्म में रोल ऑफर किया था, लेकिन सुशांत के निधन के बाद दोनों पीछे हट गईं। संदीप सिंह ने कहा, 'मैं मौनी रॉय से बहुत आहत हूं। मुझे बहुत बुरा लगा। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्तों में से एक थीं। वह मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करती थीं। हम साथ में घूमते थे और लंच और डिनर के लिए जाते थे। वह जब भी किसी बड़े फिल्म निर्माता से मिलना चाहती थीं, तो मैं उनके साथ जाता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संदीप सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
संदीप ने कहा, 'मैं उनके पति सूरज नांबियार से भी उनकी शादी से बहुत पहले मिला था, जब सुशांत सिंह राजपूत विवाद छिड़ा, तो वह पहली व्यक्ति थीं जो सबसे पहले दूर हुईं। उन्होंने मुझे अनफॉलो कर दिया।' सिंह ने खुलासा किया कि मौनी ने न केवल उनके संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया, बल्कि अपनी शादी की मेहमानों की लिस्ट से भी बाहर कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद संदीप सिंह को जांच का सामना करना पड़ा था। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। संदीप सिंह ने कहा, 'उनमें मुझे अपनी शादी में बुलाने की हिम्मत नहीं थी। मगर मैं मौनी को बताना चाहता हूं कि अगर उनके साथ कुछ गलत होता है तो मैं उनके पास जाने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।