जेल के अंदर भी हैदराबाद के महाराजा की पोती से इश्क लड़ाते संजय दत्त, यही बनी थी 'संजू' की दूसरी बीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त अपना 59वां जन्मदिन मनाने रहे हैं । इस मौके पर उनकी दूसरी पत्नी के बारे में आपको भी जान लेना चाहिए । संजय की जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आए जब वो विवादों में घिर गए। फिर चाहे वो ड्रग्स केस हो, अवैध तरीके से हथियार रखने का आरोप हो या कई हीरोइनों के साथ अफेयर हों। संजय की लाइफ में कई हीरोइनें प्यार बनकर आईं।
उनमें से तीन हीरोइनों से उन्होंने शादी की। संजय की पहली शादी एक्ट्रेस रिचा शर्मा से 1987 में हुई थी। रिचा ने शादी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी थी। रिचा और संजय की एक बेटी त्रिशाला भी है। जो यूएस में रहती है। रिचा को कैंसर था जिससे 1996 में उनका निधन हो गया था।
रिचा के जाने के बाद संजय की जिंदगी में मॉडल ओर सोशलाइट रिया पिल्लई ने कदम रखा । संजय दत्त और रिया पहले से ही दोस्त थे। उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रहीं। बता दें कि रिया हैदराबाद के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की पोती हैं।
रिया की नानी जुबैदा खुद एक फिल्म एक्ट्रेस थीं। रिया के पिता का नाम रेमंड पिल्लई और मां का नाम दुर्रेश्वर धनराजगिर है। रिया ने संजय को पूरा सपोर्ट दिया। वो जेल में संजय से मिलने जाया करती थीं। संजय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे रिया से तब प्यार हुआ जब मैं जेल में था।' जेल से बाहर आने के बाद वैलेंटाइन डे की पार्टी में संजय ने रिया को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।