{"_id":"5ab1e0c94f1c1b8e778b6b3e","slug":"sanjay-dutt-and-madhuri-dixit-affair-untold-story-revealed-in-his-autobiography","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल बाद सामने आया माधुरी और संजय दत्त के प्यार का सच, बीवी की बद्दुआ से आया जलजला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल बाद सामने आया माधुरी और संजय दत्त के प्यार का सच, बीवी की बद्दुआ से आया जलजला
Wed, 21 Mar 2018 01:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'साहेब बीवी गैंगस्टर 3' की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले संजय दत्त की एक फैन ने मरने से पहले अपनी 10 करोड़ की संपत्ति उनके नाम कर दी थी। अब संजू बाबा अपनी ऑटोबायोग्राफी 'संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड बॉय' को लेकर चर्चा में बने हैं।
2 of 6
संजय दत्त
संजय पर लिखी गई इस किताब को यासीर उस्मान ने लिखा है। बुक में संजय की जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए गए हैं। हाल ही में संजय और उनकी मां नरगिस दत्त से जुड़ा एक किस्सा सामने आया था। जिसमें कहा गया था कि जब नरगिस दत्त का निधन हुआ तब संजय बिल्कुल नहीं रोए थे।
3 of 6
Sanjay Dutt and Nargis
तीन साल बाद जब संजू रिहैब सेंटर में थे तब उन्हें अपनी मां का रिकॉर्डिंग टेप मिला। जिसे सुनने के बाद संजय दत्त 4 दिन तक रोते रहे थे। अब किताब से एक और किस्सा निकलकर सामने आया है। यह किस्सा संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर से जुड़ा है। 90 के दशक में संजय और माधुरी के रिश्ते की खबरों ने जोर पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पहली पत्नी रिचा शर्मा और संजय दत्त
किताब के अनुसार, 'संजय दत्त की पत्नी रिचा को कैंसर था और वो न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही थीं। उसी वक्त रिचा को संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर के बारे में पता चला। पति के अफेयर के बारे में जानकर रिचा बेचैन हो गईं और वे किसी भी तरह से भारत आकर अपनी शादी को बचाना चाहती थीं।'
विज्ञापन
5 of 6
संजय दत्त
- फोटो : SELF
अक्टूबर 1992 में रिचा का कैंसर ठीक हो गया। इसके बाद वो मुंबई आ गईं लेकिन संजय उन्हें नजरअंदाज करते रहे। एक इंटरव्यू में रिचा की बहन एना ने कहा था, 'संजय रिचा और बेटी त्रिशाला को एयरपोर्ट पर लेने तक नहीं आए थे।' रिचा पति के साथ संबंध ठीक करना चाहती थीं लेकिन 1993 में संजय दत्त ने तलाक की अर्जी दे दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।