{"_id":"5b6025514f1c1b8f568b758c","slug":"sanjay-dutt-and-pooja-bhatt-film-sadak-2-to-release-on-15-november-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल बाद फिर लौटेगी महेश भट्ट की ये फेमस लव स्टोरी, इसी फिल्म से रातों-रात स्टार बनी थीं बेटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल बाद फिर लौटेगी महेश भट्ट की ये फेमस लव स्टोरी, इसी फिल्म से रातों-रात स्टार बनी थीं बेटी
पिछले कई दिनों से महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 को लेकर बाजार गरम है। खबर थी कि फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के साथ आलिया भट्ट नजर आ सकती हैं। अब सड़क 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर सड़क 2 की रिलीज डेट बताई है। महेश भट्ट की ये फिल्म अब 15 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2 of 4
Sadak
25 साल पहले 20 दिसंबर 1991 को संजय दत्त और पूजा दत्त की फिल्म 'सड़क' रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म का सीक्वेल बनाया जा रहा है। फिल्म में आलिया नजर आएंगी या नहीं ये अभी पता नहीं चल पाया है। कुछ दिनों पहले आलिया को संजय दत्त के साथ महेश भट्ट के ऑफिस के बाहर देखा गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि आलिया इस फिल्म में नजर आ सकती हैं। फिलहाल तो इस फिल्म को लेकर कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कुछ दिन पहले ही पूजा ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया था, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं।
3 of 4
sadak
बता दें, 'सड़क 2' 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि पूजा इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसका निर्देशन भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sadak
महेश भट्ट ने 'सड़क' का निर्देशन किया था, जो 1991 में रिलीज हुई थी, जिसमें संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।