फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और बॉयोपिक पर संजय दत्त का बड़ा खुलासा, राम गोपाल वर्मा ने इसलिए लिया था फैसला

Thu, 26 Jul 2018 06:38 PM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt big statemet on his new biopic ram gopal verma will shocked
- फोटो : amarujala

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। लोगों ने फिल्म की कहानी से लेकर पूरी स्टार कास्ट की तारीफें की हैं। फिल्म को रिलीज हुए कई दिन हो चुके हैं लेकिन लोगों के बीच इसे लेकर अभी भी क्रेज बरकरार है। इसी बीच खबर आई थी कि बहुत जल्द संजय दत्त की एक और बायोपिक आने वाली है लेकिन खुद संजय दत्त ने अब इस पर एक बड़ा खुलासा किया है। 

sanjay dutt big statemet on his new biopic ram gopal verma will shocked
sanjay dutt

संजू बाबा ने खुद बताया है कि फिलहाल उनके ऊपर कोई और बायोपिक नहीं बन रही है। इस बारे में अभी कोई विचार भी नहीं हुआ है। आपको बता दें कि फिल्म संजू भले ही हिट हो गई हो लेकिन राज कुमार हिरानी पर संजय दत्त की छवि सुधारने के आरोप लगातार लग रहे हैं। इस पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का एक बड़ा बयान आया था और उसे सुनते ही पूरे बॉलीवुड में तहलका मच गया था। 

sanjay dutt big statemet on his new biopic ram gopal verma will shocked
sanjay dutt

खबर थी कि राम गपाल वर्मा संयज दत्त की एक और बायोपिक बनाएंगे। रामू ने कहा था कि संजय दत्त की असली जिंदगी को इस फिल्म में दिखाया ही नहीं गया है। इसी के साथ उन्होंने ऐलान कर दिया था कि अब वह संजय दत्त की एक और बायोपिक बनाएंगे। इस बायोपिक में संजय दत्त की जिंदगी के डार्क साइड को दिखाया जाएगा। इसमें साल 1993 में मुंबई बम धमाकों में एक्टर की भूमिका को भी उजागर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt big statemet on his new biopic ram gopal verma will shocked
sanjay dutt

रामू ने फिल्म का टाइटल 'संजूः द रियल स्टोरी' भी तय कर लिया है। आपको बता दें कि  इस घोषणा से संजय दत्त की बहन नमृता दत्त बिल्कुल खुश नहीं हुई थीं। वहीं अब इन सब खबरों को सिरे से खारिज करते हुए संजय दत्त ने कहा है कि ऐसे कोई बात नहीं चल रही है। उनकी कोई बायोपिक फिलहाल नहीं आ रही है। वह अभी दूसरी फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं। वह फिल्म संजू से खुश हैं और रणबीर की एक्टिंग भी उन्हें बहुत अच्छी लगी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed