{"_id":"5b5c29c34f1c1b4a748b75ca","slug":"sanjay-dutt-birthday-special-8-unseen-childhood-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन में सुपरस्टार मां नरगिस की टू-कॉपी थे संजय दत्त, पहले कभी नहीं देखी होंगी ये लाजवाब तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन में सुपरस्टार मां नरगिस की टू-कॉपी थे संजय दत्त, पहले कभी नहीं देखी होंगी ये लाजवाब तस्वीरें
अपनी जिंदगी के एक एक पन्ने को लोगों के सामने रख देने वाले बॉलीवुड के 'बाबा' यानी कि संजय दत्त 29 जुलाई को 59वां जन्मदिन मनाएंगे। छोटी से उम्र से लेकर बड़े होने तक संजय दत्त की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। नरगिस के लाडले संजय दत्त उस वक्त बिखर गए थे जब उनकी मां हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गई थीं। यह वही वक्त था जब संजय दत्त नशे के गर्त में ऐसे चले गए थे जिससे निकालने में उनके पापा सुनील दत्त को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। तो चलिए संजय दत्त के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 9
sanjay dutt
संजय दत्त सुनील दत्त और नरगिस के लाडले थे। नरगिस प्यार से संजय दत्त को संजू कहकर बुलाती थीं। इस तस्वीर में नरगिस अपनी छोटी सी बेटी को खिला रही हैं तो वहीं संजू एकदम शांत बैठे हुए हैं।
3 of 9
sanjay dutt
वैसे तो पेरेंट्स के लिए उनका हर बच्चा दिल के करीब होता है लेकिन यह बात भी उतनी ही सच है कि पहले बच्चे से मां-बाप का लगाव खास होता है। यही लगाव संजू के लिए सुनील दत्त और नरगिस का था। इस तस्वीर में नरगिस संजय दत्त के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
sanjay dutt
इस तस्वीर में संजय दत्त अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। नरगिस और सुनील के अलावा इस फोटो में संजय की दोनों बहनें प्रिया और नम्रता दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
5 of 9
sanjay dutt
नरगिस के निधन के बाद संजय दत्त को सही राह पर लाने वाले सुनील दत्त ही थे। सुनील दत्त ने न केवल संजय दत्त को ड्रग्स की लत से छुटकारा दिलाने में मदद की बल्कि 'रॉकी' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री भी दिलाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।