फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumar Gaurav Birthday: जब नशे की वजह से डूब गया था संजय दत्त का करियर, इस एक्टर ने दिया था सहारा

Mon, 11 Jul 2022 11:12 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 11 Jul 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Brother in Law Kumar Gaurav Birthday Know About His Unknown Facts News in Hindi
कुमार गौरव, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता रहे कुमार गौरव आज 66 साल के हो गए हैं। कुमार गौरव बॉलीवुड के हिट अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे हैं लेकिन वह अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। कुमार गौरव ने एक्टिंग की दुनिया में अपने शुरुआती दिनों में ही अच्छा-खासा नाम बना लिया था। लेकिन इंडस्ट्री में उनकी गाड़ी चल नहीं पाई। हालांकि, उन्होंने कई यादगार फिल्में जरूर दी हैं, जिसमें 'लव स्टोरी' टॉप पर है। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ हिट फिल्मों में काम किया था और उनकी एक शानदार फिल्म ने संजय दत्त का करियर बचाने का काम भी किया था। 

Sanjay Dutt Brother in Law Kumar Gaurav Birthday Know About His Unknown Facts News in Hindi
संजय दत्त, कुमार गौरव - फोटो : सोशल मीडिया

कम ही लोग जानते हैं कि कुमार गौरव की शादी संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से हुई है। दोनों ने साल 1984 में एक साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी। ऐसे में कुमार गौरव और संजय दत्त का रिश्ता काफी करीबी है। यह वही समय भी था जब संजय दत्त ड्रग्स केस में फंस चुके थे। 80 के दशक में ड्रग्स केस की वजह से संजय दत्त  का करियर खतरे में पड़ गया था और तब संजय दत्त का करियर बचाने के लिए कुमार गौरव आगे आए थे। कुमार गौरव ने संजय दत्त के लिए एक फिल्म बनाई थी, जो चल पड़ी। 

Sanjay Dutt Brother in Law Kumar Gaurav Birthday Know About His Unknown Facts News in Hindi
कुमार गौरव - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म का टाइटल 'नाम' है, जो साल 1986 में रिलीज हुई थी, जिसमें कुमार गौरव ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म ने ही संजय दत्त के डूबते करियर को बचाने का काम किया था। हालांकि, इस फिल्म का आइडिया कुमार गौरव का नहीं था। फिल्म का आइडिया महेश भट्ट का था और यह फिल्म संजय दत्त के लिए वरदान की तरह साबित हुई। फिल्म में संजय दत्त के काम को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा, 'नाम' बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म की कमाई ने 80 के दशक में धमाल मचा दिया था। हालांकि, इस फिल्म में कुमार गौरव भी नजर आए थे लेकिन फिल्म की सफलता का सारा श्रेय संजय दत्त को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Brother in Law Kumar Gaurav Birthday Know About His Unknown Facts News in Hindi
कुमार गौरव, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

कुमार गौरव 80 के दशक में चॉकलेटी ब्वॉय रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1981 में आई फिल्म 'लव स्टोरी' से की थी, जो सुपरहिट रही। इसके बाद वह भी इंडस्ट्री में छा गए थे। इसके बाद वह तेरी कसम, हम हैं लाजवाब, दिल तुझको दिया, आज, गूंज जैसी फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने हमेशा ही अपनी चॉकलेटी ब्वॉय वाली इमेज को तोड़ने की कोशिश की थी। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। आखिरी बार कुमार गौरव साल 2006 में आई फिल्म 'माय डैडी स्ट्रांगेस्ट' में नजर आए थे। यह एक साइलेंट फिल्म थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed