फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 के दशक की तस्वीर में शाहरुख संग दिखीं ये स्टारकिड, अनदेखी तस्वीर में पहचान पाए क्या?

Mon, 18 May 2020 01:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 18 May 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt daughter trishala dutt share photo with shah rukh khan
शाहरुख खान के साथ त्रिशाला - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में सितारे घर पर ही परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर वो अपनी पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ खूब साझा कर रहे हैं। अब एक स्टारकिड ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं। 

sanjay dutt daughter trishala dutt share photo with shah rukh khan
शाहरुख खान के साथ त्रिशाला - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है। वो शाहरुख खान के साथ बैठी हैं। त्रिशाला की ये बचपन की तस्वीर है ऐसे में उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। जबकि शाहरुख खान के लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है ये 90 के दशक की तस्वीर है।

sanjay dutt daughter trishala dutt share photo with shah rukh khan
त्रिशाला - फोटो : सोशल मीडिया

खुद त्रिशाला को भी याद नहीं है कि उनकी ये तस्वीर कब खींची गई थी। त्रिशाला ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे तो याद भी नहीं यह फोटो कब की है और कब ली गई थी। शायद 90 के दशक की है।'

View this post on Instagram

Sanjay Dutt's Daughter #TrishalaDutt Shared Her Childhood Picture with Shah Rukh Khan on her Insta Story😍 One of the rare pic ♥️ #ShahRukhKhan #TeamShahRukhKhan

A post shared by Team Shah Rukh Khan (@teamshahrukhkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt daughter trishala dutt share photo with shah rukh khan
त्रिशाला - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिशाला ने सिनेमा से दूरी बनाकर रखी है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर त्रिशाला के लाखों फॉलोअर्स हैं। त्रिशाला जब भी कोई तस्वीर शेयर करती हैं वो चर्चा में आ जाती हैं। वो अभी न्यूयॉर्क में ही रहती हैं। उनके नाना-नानी ने उनकी देखभाल की है। 

विज्ञापन
sanjay dutt daughter trishala dutt share photo with shah rukh khan
त्रिशाला - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त और दिवंगत ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला दत्त हैं। ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हुआ तो अपना इलाज कराने के चलते अमेरिका चली गई थीं। वो वापस भारत लौटीं लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उन्हें फिर से ब्रेन ट्यूमर हो गया है। इसके बाद ऋचा अपने माता-पिता के पास न्यूयॉर्क गईं, जहां उनका निधन हो गया।

फैंस की मुलाकातों को याद कर रहे हैं बिग बी, सोशल मीडिया पर कोरोना वॉरियर्स की तस्वीर साझा कर लिखी ये बात
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed