{"_id":"5b2729e44f1c1bca228b6241","slug":"sanjay-dutt-ex-wife-rhea-pillai-reaction-when-trishala-share-a-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की बेटी ने फादर्स डे पर शेयर की तस्वीर, पूर्व पत्नी ने सोशल मीडिया पर दिया ये रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की बेटी ने फादर्स डे पर शेयर की तस्वीर, पूर्व पत्नी ने सोशल मीडिया पर दिया ये रिएक्शन
Mon, 18 Jun 2018 09:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त और त्रिशाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हो या उनके बच्चे 17 जून को फादर्स डे के मौके पर सभी अपनी यादों को ताजा करते हुए देखे गए। तस्वीरों को शेयर करते हुए कईयों ने पिता को अपना आदर्श बताया। इस दौरान संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की।
2 of 5
त्रिशाला की ये तस्वीर बचपन की है और संजय दत्त ने उन्हें गोद में उठा रखा है। तस्वीर शेयर करते हुए त्रिशाला ने लिखा- 'पिता और बेटी के प्यार के बीच कभी दूरी नहीं आ सकती। मेरे असल जिंदगी के हीरो को हैप्पी फादर्स डे। मुझे आपसे बहुत प्यार है।'
3 of 5
त्रिशाला के इस पोस्ट पर संजय दत्त की पूर्व पत्नी रिया पिल्लई ने लिखा- Awww. साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोटिकॉन भी शेयर किया। बता दें कि त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। ऋचा की मौत के बाद संजय दत्त ने मॉडल रिया पिल्लई से दूसरी शादी की थी हालांकि दोनों बाद में अलग हो गए। बाद में संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय दत्त की बेटी का जन्म 1988 में हुआ था वो फिलहाल अपने नाना-नानी के साथ न्यूयॉर्क में रहती हैं। त्रिशाला के बारे में बता दें कि उन्होंने न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस से लॉ में ग्रेजुएट हैं और मनोविज्ञान में भी उनकी गहरी दिलचस्पी है। वो अपने आपको भविष्य में एक साइकोलॉजिस्ट के रुप में देखती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं संजय दत्त की बात करें तो अपनी बायोपिक 'संजू' की वजह से चर्चा में हैं। जिसमें उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज बड़े परदे पर दिखाई जाएगी। संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।