फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैन की दीवानगी ने संजय दत्त को किया हैरान, अपनी सारी संपत्ति कर दी उनके नाम

Wed, 07 Mar 2018 02:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
sanjay Dutt fan leave her all money for him after death
संजय दत्त

अपनी फिल्मों के अलावा संजय दत्त एक खास वजह से चर्चा में हैं। संजय दत्त की एक फैन ने अपनी सारी संपत्ति उनके नाम कर दी है। संजू बाबा को जब इस बात का पता चला तो वो हैरान रह गए। उन्हें इस बात का पता तब चला जब बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से एक लेटर आया। 

sanjay Dutt fan leave her all money for him after death
संजय दत्त

इसमें लिखा हुआ था कि 62 वर्षीय निशि हरीशचंद्र त्रिपाठी ने अपनी सारी संपत्ति उनके नाम कर दी है। जबकि संजय दत्त जानते भी नहीं कि त्रिपाठी कौन हैं? खबरों के मुताबिक, 29 जनवरी को संजय दत्त के पास पुलिस का फोन आया। 

sanjay Dutt fan leave her all money for him after death
संजय दत्त

उन्होंने बताया कि निशि त्रिपाठी का निधन हो गया है। निधन से पहले निशि ने अपनी सारी संपत्ति परिवारवालों को ना देकर संजय दत्त के नाम कर दी है। निशि का बैंक लॉकर अभी लीगल फॉर्मेलिटी के लिए खोला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay Dutt fan leave her all money for him after death
संजय दत्त

वहीं संजय दत्त के एटॉर्नी सुभाष यादव का कहना है कि उनका इन पैसों से लेना-देना नहीं है और यह सारी संपत्ति उनके परिवारवालों को मिलनी चाहिए। संजय दत्त की इस फैन का निधन 15 जनवरी को हुआ था। निशि ने संजय दत्त के पाली हिल वाले घर का पता दिया है।

विज्ञापन
sanjay Dutt fan leave her all money for him after death
संजय दत्त

इस बारे में संजय दत्त ने कहा, ‘अभिनेता होने के नाते हमें इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ता है। कई बार फैन हमारे नाम पर अपने बच्चों का नाम रखते हैं। हमें सड़कों पर फॉलो करते हैं। हमें गिफ्ट भेजते हैं। इस तरह का वाकया मैंने इससे पहले कभी नहीं देखा। मैं इस संपत्ति से कुछ भी क्लेम नहीं करूंगा। मैं अपनी इस फैन को जानता नहीं था, लेकिन इस वाकये ने मुझे चौंका दिया है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed