फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त ने सरेआम उड़ाया रणबीर कपूर का मजाक, जानिए क्या है मामला

Wed, 30 Nov 2016 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt mocks Ranbir Kapoor for not being macho man
ये तो सभी जानते हैं कि संजय दत्त पर बनने वाली बायोपिक में एक्टर रणबीर कपूर उनका रोल प्ले करेंगे लेकिन लगता है कि संजय दत्त इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने रणबीर को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे खुद रणबीर भी हैरान रह गए।

रणबीर का संजय दत्त ने उड़ाया मजाक, कहा कुछ ऐसा कि होश उड़ जाएंगे आपके

Sanjay Dutt mocks Ranbir Kapoor for not being macho man
दरअसल कुछ दिनों पहले ही संजय दत्त ने अपने घर एक पार्टी रखी जिसमें रणबीर के अलावा संजय दत्त पर बन रही बायोपिक के डायरेक्टर राजकुमार हीरानी और बाकी लोग भी मौजूद थे।

डीएनए के अनुसार इस दौरान संजय दत्त ने पी रखी थी और बातों बातों में उन्होंने रणबीर को बुलाकर कहा,' मैं तुम्हें लेकर एक फिल्म प्रोड्यूस करना चाहता हूं जिसका नाम होगा 'लड्डू'। इसके बाद हम इमरती, जलेबी और पेड़ा नाम से फिल्में बनाएंगे। हाल ही में मैंने 'बर्फी' देखी। तुम इस तरह की फिल्म कैसे कर सकते हो ? पता नहीं उन्होंने (राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा) तुम्हें मेरा रोल प्ले करने के लिए कैसे साइन कर लिया।'

रणबीर का संजय दत्त ने उड़ाया मजाक, कहा कुछ ऐसा कि होश उड़ जाएंगे आपके

Sanjay Dutt mocks Ranbir Kapoor for not being macho man
इतना सुनने की देर थी कि रणबीर और बाकी सभी लोगों को अंदाजा हो गया कि अब कुछ बेहद गलत होने वाला है।

लेकिन संजय दत्त की रिस्पेक्ट करते हुए रणबीर वहीं खड़े रहे और फिर अचानक संजय दत्त भड़क गए और कहा कि तुम्हें माचो मैन की तरह दिखना चाहिए और उसी तरह की फिल्में करनी चाहिए। तुम 'बर्फी' जैसी फिल्म कैसे कर सकते हो ? तुम्हें तो बल्कि एक्शन से भरपूर फिल्में करनी चाहिए। तुम्हें लगता है कि अगर मैंने, सलमान और अजय देवगन ने माचो किरदार ना अदा किए होते तो अब तक इस फिल्म इंडस्ट्री में होते ? तुम्हारा लोगों के साथ कोई जुड़ाव नहीं है और ये होना बहुत जरूरी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर का संजय दत्त ने उड़ाया मजाक, कहा कुछ ऐसा कि होश उड़ जाएंगे आपके

Sanjay Dutt mocks Ranbir Kapoor for not being macho man
संजय दत्त यहीं नही रुके और काफी देर तक रणबीर को लेक्चर देते रहे। माहौल में काफी गर्मी आ गई थी। लेकिन इससे पहले कुछ होता संजय दत्त की वाइफ मान्यता वहां आ गईं और सभी को डिनर के लिए कहा। तब जाकर माहौल में थोड़ी नरमी आई।

लेकिन इस दौरान रणबीर की जो हालत थी वो ऐसी थी कि काटो तो खून नहीं। वो ना तो कुछ बोल पाए और ना ही सही तरीके से पार्टी एंजॉय कर पाए।
विज्ञापन

रणबीर का संजय दत्त ने उड़ाया मजाक, कहा कुछ ऐसा कि होश उड़ जाएंगे आपके

Sanjay Dutt mocks Ranbir Kapoor for not being macho man
ताज्जुब की बात है कि पहले संजय दत्त जिस कपूर को अपना रोल अदा करने के लिए फिट मानते थे आज वही उस रोल के लिए फिट नहीं है। अब देखना ये होगा कि रणबीर और खुद राजकुमार हीरानी का इस पर क्या रिएक्शन होगा। बता दें कि संजय दत्त पर बन रही इस बायोपिक में संजय की जिंदगी और उसके उतार-चढावों को दिखाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed