फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के सबसे 'उम्रदराज' दूल्हे, किसी ने 50 तो किसी ने 70 की उम्र में की शादी

Wed, 20 Nov 2019 02:01 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt to milind soman and saif ali khan bollywood old age groom
bollywood - फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के लिए शादी की कोई उम्र की कोई सीमा नहीं होती । जब जिसको हमसफर मिला, उसने तब शादी कर ली । फिर उस समय उनकी उम्र 40 की हो या 70 की। उम्र की जंजीरें अभिनेताआें को शादी करने से नहीं रोक पाईं । आपको हम उन अभिनेताओं के बारे में बताते हैं जो बॉलीवुड के सबसे उम्रदराज दूल्हे बने।
sanjay dutt to milind soman and saif ali khan bollywood old age groom
Sanjay Dutt and Manyata Dutt - फोटो : instagram
संजय दत्त- संजय दत्त ने साल 2008 में मान्यता दत्त से 49 की उम्र में शादी की थी। ये संजय की तीसरी शादी थी । मान्यता से पहले संजय ने रिया पिल्लई और सबसे पहले रिचा से शादी की थी । रिचा का कैंसर से निधन हो गया था । वहीं रिया के साथ उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई थी । 
sanjay dutt to milind soman and saif ali khan bollywood old age groom
milind soman
मिलिंद सोमन- मिलिंद ने 2018 में अपने से 20 साल छोटी लड़की अंकिता कुंवर से 53 की उम्र में शादी की । ये मिलिंद की दूसरी शादी थी । मिलिंद ने इससे पहले साल 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस माइलिन से शादी की थी । उनका 2009 में तलाक हो गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt to milind soman and saif ali khan bollywood old age groom
saif ali khan
सैफ अली खान- सैफ ने करीना कपूर से साल 2012 में शादी की थी । उस समय सैफ 42 साल के थे । ये सैफ की दूसरी शादी है । इससे पहले सैफ ने अमृता सिंह से 21 साल की उम्र में शादी कर ली थी । पहली शादी से उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान भी हैं ।
विज्ञापन
sanjay dutt to milind soman and saif ali khan bollywood old age groom
Kabir Bedi
कबीर बेदी- कबीर बेदी ने साल 2016 में मॉडल परवीन दोसांझ से 70 की उम्र में शादी की थी । ये कबीर की तीसरी शादी थी । इससे पहले कबीर ने प्रोतिमा बेदी और निक्की बेदी से शादी की थी ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed