फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jai Hanuman: जब सुषमा स्वराज ने संसद में की संजय खान की तारीफ, शूटिंग से एक दिन पहले कंठस्थ किया गायत्री मंत्र

Tue, 03 Jan 2023 04:31 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 03 Jan 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Khan Birthday interesting stories about making of popular Doordarshan serial jai hanuman
धारावाहिक 'जय हनुमान' की शूटिंग पर निर्माता निर्देशक संजय खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

अभिनेता संजय खान ने भारतीय मनोरंजन जगत में किया है, वहां तक बिरले ही पहुंच पाते हैं। भले अपने अभिनय जीवन में वह बड़े भाई फिरोज खान की बरगद सरीखी शख्सियत की छांव में ज्यादा खिल नहीं पाए लेकिन ‘हकीकत’, ‘दोस्ती’, ‘दस लाख’, ‘एक फूल दो माली’, ‘इंतकाम’, ‘धुंध’ और ‘मेला’ सरीखी फिल्मों ने उनके नाम की भी धूम कम नहीं मचाई। देश में दूरदर्शन आया तो इस पर रामानंद सागर ने ‘रामायण’ बनाई। बी आर चोपड़ा ने ‘महाभारत’ बनाई। और, संजय खान ने बनाया कालजयी धारावाहिक ‘जय हनुमान’। ‘जय हनुमान’ अपने समय का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक है। यही नहीं दूरदर्शन का ये इतना बड़ा कमाऊ पूत बना जिसकी चर्चा उस समय की सूचना और प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में की। इस धारावाहिक को बनाने के लिए संजय खान ने दिन-रात सिर्फ मुहावरे में ही नहीं बल्कि हकीकत में एक कर दिए। और, जब एक सुबह गायत्री मंत्र धारावाहिक का संवाद बन गया तो इसके निर्देशन के लिए उन्होंने एक रात में ही इसे भी कंठस्थ कर डाला।

Sanjay Khan Birthday interesting stories about making of popular Doordarshan serial jai hanuman
धारावाहिक 'जय हनुमान' की शूटिंग पर निर्माता निर्देशक संजय खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

बजरंग बली ने बदल दी किस्मत
लोकप्रिय धारावाहिक ‘जय हनुमान’ का निर्देशन संजय खान ने बाद में अपने सहायक रंजन सिंह को सौंप दिया था। एनएसडी से निकले रंजन और संजय खान की जोड़ी पूरी इंडस्ट्री में मशहूर रही है। इस धारावाहिक के बारे में रंजन से चर्चा चली तो यूं लगा कि वह फिर से पुराने दिनों में खो गए। शेखर कपूर की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में निर्देशन की बारीकियां सीख चुके रंजन सिंह को ‘जय हनुमान’ का पता चला तो वह संजय से मिलने पहुंच गए। हैरत उनको इस बात की कि एक मुसलमान हिंदुओं के सबसे लोकप्रिय भगवान पर धारावाहिक बना रहा है। रंजन की मानें तो ये हनुमान की ही कृपा रही कि इस धारावाहिक ने उनकी और संजय खान दोनों की किस्मत बदल दी।

SS Rajamouli: 'प्रभास के सामने ऋतिक रोशन कुछ नहीं' राजमौली के बयान पर भड़के फैंस, पुराना वीडियो वायरल

Sanjay Khan Birthday interesting stories about making of popular Doordarshan serial jai hanuman
धारावाहिक 'जय हनुमान' की शूटिंग पर निर्माता निर्देशक संजय खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

निर्देशन के लिए सीखा गायत्री मंत्र
‘जय हनुमान’ के उस चर्चित दृश्य की चर्चा चलने पर रंजन बताते हैं, ‘ये धारावाहिक 'जय हनुमान' के पहले दिन की शूटिंग की बात है। हम लोग एक रोज पहले शाम को बैठकर अगले दिन की तैयारी कर रहे थे। संजय खान साहब ने सीन समझाते हुए बताया कि एक साधु नदी में नहाएगा तो वहां गायत्री मंत्र का पाठ करेगा। तभी वह कुछ देर के लिए रुके और फिर मुझसे कहने लगे कि रंजन मुझे गायत्री मंत्र सिखा दो ताकि जब सुबह मैं इस दृश्य का निर्देशन करूं तो कलाकार को गायत्री मंत्र सस्वर पाठ करके सुना सकूं। एक सच्चे गुरु की पहचान यही कि वह अपने शिष्य से भी सीखने में परहेज नहीं करता। उन्होंने गायत्री मंत्र रात भर में ही कंठस्थ किया और अगले दिन जब वह सीन हुआ तो मौके पर मौजूद सारे लोग अवाक् रह गए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Khan Birthday interesting stories about making of popular Doordarshan serial jai hanuman
धारावाहिक 'जय हनुमान' की शूटिंग पर निर्माता निर्देशक संजय खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

राम किंकर सरीखे हो गए संजय खान
दूरदर्शन के लिए 'टीपू सुल्तान' और 'द ग्रेट मराठा' जैसे चर्चित धारावाहिक बनाने वाले संज खान धारावाहिक ‘जय हनुमान’ के निर्माण के समय पूरी तरह सात्विक हो गए थे। उनके करीब के लोग बताते हैं कि इस धारावाहिक को बनाने के बाद संजय खान की शख्सियत में भी काफी बदलाव देखने को मिले। जैसे हनुमान खुद को राम का किंकर (सेवक का सेवक) बताते हैं, वैसे ही संजय खान भी हो गए। अहंकार तो खैर उनमें कभी रहा ही नहीं, और इसके बाद तो वह बिल्कुल साधु सरीखे ही हो गए थे। रंजन बताते हैं कि धारावाहिक ‘जय हनुमान’ में हनुमान उत्सव का भव्य आयोजन उनकी ही कल्पना का परिणाम था।

Pushpavalli: शूटिंग के दौरान साउथ सुपरस्टार पर आया था रेखा की मां का दिल, जानिए क्यों शादी तक नहीं पहुंची बात

विज्ञापन
Sanjay Khan Birthday interesting stories about making of popular Doordarshan serial jai hanuman
धारावाहिक 'जय हनुमान' की शूटिंग पर निर्माता निर्देशक संजय खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

जयपुर के हनुमान मंदिर में मिली प्रेरणा
धारावाहिक ‘जय हनुमान’ बना भी भगवान हनुमान की प्रेरणा और आशीर्वाद से ही है। बताते हैं कि जयपुर में 'द ग्रेट मराठा' सीरियल की शूटिंग के दौरान वहां स्थित एक बहुत बड़े हनुमान मंदिर में संजय खान एक दिन यूं ही चले गए। मंदिर में गए तो देर तक वहां रुके रहे और जब चलने लगे तो जो कुछ उस समय उनके पास था, वह सब वह वहीं दान कर आए। और, मंदिर की देहरी छूकर हनुमान प्रतिमा से मुखातिब हो बोले, अब अगला धारावाहिक मैं आप पर ही बनाऊंगा। 'द ग्रेट मराठा' की शूटिंग खत्म करके आए और धारावाहिक ‘जय हनुमान’ पर काम शुरू हो गया। तब यह 52 एपिसोड का धारावाहिक बनना था लेकिन इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि ये 184 एपिसोड तक चलता गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed