फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heeramandi: 'हीरामंडी' के लिए भंसाली ने सोनाक्षी से 30 गुना ज्यादा ली फीस, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 08 May 2024 07:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 08 May 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali charged 30 times higher than Sonakshi Sinha For Heeramandi know his salary for series
संजय लीला भंसाली, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई- इंस्टाग्राम

नेटफ्लिक्स का शो हीरामंडी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आम दर्शक के साथ फिल्मी सितारे भी इस वेब सीरीज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली ने इस शो से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। इस बीच निर्देशक इस वेब सीरीज के लिए ली गई फीस को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 


Release Date: बाप-बेटी के रिश्तों पर फिर घूमा सुजीत सरकार का कैमरा, इस दिन रिलीज होगी अभिषेक की नई फिल्म

Sanjay Leela Bhansali charged 30 times higher than Sonakshi Sinha For Heeramandi know his salary for series
संजय लीला भंसाली, मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरामंडी के लिए भंसाली द्वारा की ली गई फीस सभी कलाकारों के मेहनताने के कुल योग से भी ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लिए भंसाली ने 60 करोड़ रुपये की रकम वसूल की है। बताया जा रहा है कि कलाकारों में सबसे ज्यादा फीस सोनाक्षी को मिली है।

Sanjay Leela Bhansali charged 30 times higher than Sonakshi Sinha For Heeramandi know his salary for series
वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के दावों की माने तो अभिनेत्री ने वेब सीरीज के लिए दो करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। ऐसे में अगर तुलना की जाए तो भंसाली की फीस सोनाक्षी से 30 गुना अधिक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरामंडी के अन्य सितारे, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख ने 2 करोड़ रुपये से कम शुल्क लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali charged 30 times higher than Sonakshi Sinha For Heeramandi know his salary for series
संजय लीला भंसाली, मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

इसके साथ ही भंसाली ने फीस चार्ज करने के मामले में रोहित शेट्टी को भी पीछे छोड़ दिया है। वे ओटीटी पर भारत के सबसे अधिक भुगतान प्राप्त करने वाले निर्देशक बन गए हैं। रोहित शेट्टी ने प्राइम वीडियो के इंडियन पुलिस फोर्स के लिए कथित तौर पर 20-30 करोड़ रुपये के बीच फीस ली थी। 

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali charged 30 times higher than Sonakshi Sinha For Heeramandi know his salary for series
हीरामंडी के प्रीमियर की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : नेटफ्लिक्स

हीरामंडी की बात करें तो मौजूदा समय में  यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। शो को लोगों और समीक्षकों की सकारात्मक समीक्षा मिली है। बड़ा दर्शक वर्ग इस वेब सीरीज की भव्यता की जमकर प्रशंसा कर रहा है। इसमें फरदीन खान, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
Bad Newz: विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की 'बैड न्यूज' से जुड़ीं अनन्या पांडे, निभाएंगी दमदार किरदार!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed