फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार के आगे झुकी 'पद्मावत' की पूरी टीम, भंसाली जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे ये एहसान

Sat, 20 Jan 2018 11:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
sanjay leela bhansali deepika padukone and shahid kapoor thanked to akshay kumar
संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज डेट आगे बढ़ा ली है। कल अक्षय और भंसाली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में अक्षय ने अपनी फिल्म 9 फरवरी को रिलीज करने का फैसला किया है।

sanjay leela bhansali deepika padukone and shahid kapoor thanked to akshay kumar
रणवीर सिंह

अक्षय ने कहा, 'भंसाली की फिल्म का पहले रिलीज होना जरूरी है। इनका काफी कुछ दांव पर लगा है।' इस पर संजय लीला भंसाली ने हाथ जोड़कर अक्षय का धन्यवाद किया और मीडिया से गुजारिश कर कहा कि अक्षय के लिए तालियां तो बनती हैं।

sanjay leela bhansali deepika padukone and shahid kapoor thanked to akshay kumar
रणवीर सिंह

भंसाली ने यह भी कहा, 'हमारी फिल्म क्लैश हो रही थी और जितने बड़े स्टार अक्षय कुमार हैं, उनके साथ क्लैश करने पर हमारा काफी नुकसान हो रहा था। मैं खुश हूं कि इन्होंने ये बात समझी।' भंसाली ने अक्षय के सामने हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया किया।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay leela bhansali deepika padukone and shahid kapoor thanked to akshay kumar
दीपिका पादुकोण

वहीं अक्षय ने अपने प्रोड्यूसर को भी धन्यवाद दिया। अक्षय ने कहा कि प्रोड्यूसर्स ने मौके की नजाकत को समझा। अक्षय का कहना था कि प्रोड्यूसर्स का पैसा है, उनकी भी फिल्म है लेकिन उन्होंने बात को समझा, इसलिए उनका धन्यवाद।

 

 
विज्ञापन
sanjay leela bhansali deepika padukone and shahid kapoor thanked to akshay kumar
दीपिका पादुकोण

भंसाली ने कहा, 'आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अक्षय पर गर्व होगा। मैं सारी जिंदगी यह नहीं भूलूंगा जो उन्होंने आज मेरे लिए किया है। उनकी फिल्म से क्लैश करना हमें भारी पड़ता। आप सब जानते हैं कि पद्मावती कितनी मुश्किल से बनी है। मैं 2 साल बाद आप लोगों से मिल रहा हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed