फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथ में सेनेटरी नैपकिन लेकर मलाला ने ट्विंकल से कही ऐसी बात, पति अक्षय को होगा गर्व

Sat, 20 Jan 2018 10:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
twinkle khanna interacts with malala yousafzai on padman
padman

विवादित फिल्म 'पद्मावत' की वजह से अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' अब 25 जनवरी को रिलीज नहीं होगी। यह जानकारी अक्षय कुमार और संजय लीला भंसाली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। जिसके बाद अक्षय ने बताया कि 'पैडमैन' अब 9 फरवरी को रिलीज होगी। अक्षय कुमार की आने वाली इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ना केवल देश में बल्कि विदेश तक में इसकी चर्चा हो रही हैं।

twinkle khanna interacts with malala yousafzai on padman
padman

नोबल शांति पुरस्कार विजेता और पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने पीरियड्स पर महिलाओं को जागरूक करने वाली फिल्म 'पैडमैन' का समर्थन किया है। मलाला ने ट्विंकल खन्ना से ऑक्सफोर्ड में यूनिवर्सिटी में मुलाकात की। इस दौरान मलाला ने ट्विंकल खन्ना के साथ हाथ में पैड लेकर फोटो भी खिंचाईं।

twinkle khanna interacts with malala yousafzai on padman
padman

‘पैडमैन’ की निर्माता ट्विंकल खन्ना ने गुरुवार को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बहसकारी समाज ‘द ऑक्सफोर्ड यूनियन’ के दौरान मलाला से मुलाकात की थी। एक बयान के अनुसार, मलाला ने ट्विंकल से कहा, 'मैं पैडमैन फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि इस फिल्म का संदेश बहुत ही प्रेरणादायक है।' ट्विंकल यहां कई सांस्कृतिक, राजनीतिक और कई नामी हस्तियों के साथ मौजूद थीं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
twinkle khanna interacts with malala yousafzai on padman
twinkle khanna

'द ऑक्सफोर्ड यूनियन' में पहली बार एक भारतीय फिल्म दिखाई गई। इस दौरान ट्विंकल ने बताया कि 'पीरियड्स पर एक फिल्म बनाने के पीछे मेरा सबसे पहला मकसद एक ऐसे विषय पर जागरूकता फैलाना था, जिसे अब तक पर्दे में ही रखा जाता रहा है और इसे शर्मिंदगी से जोड़कर देखा जाता है। पहले मुझे लगता था कि यह शर्म केवल मेरे देश और अफ्रीका, बांग्लादेश जैसे देशों में है, लेकिन प्लान इंटरनेशनल यूके जैसे कई समूहों के अनुसार, ब्रिटेन में 10 में से एक लड़की पीरियड्स के दौरान स्कूल नहीं जाती, क्योंकि वह महंगा सेनिटरी पैड खरीदने में सक्षम नहीं होती है और मुश्किल दिनों में फटे-पुराने कपड़े जैसे घरेलू विकल्पों से काम चलाती हैं।'

विज्ञापन
twinkle khanna interacts with malala yousafzai on padman
twinkle khanna

ट्विंकल ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि इस समय कौन कौन पीरियड्स के दौर से गुजर रही हैं, इस पर वहां बैठी कई महिलाओं ने हाथ उठाया। इसके बाद ट्विंकल ने कहा, 'अब यहां पैरों के बीच में पुराने खराब कपड़े, मोजे या फिर अखबार के टुकड़े को लगाकर बैठने की कल्पना कीजिए। क्या आपके लिए उस स्थिति में पढ़ाई कर पाना संभव होगा?' उन्होंने कहा, 'यह अजीब है कि भारत में सेनेटरी पैड पर जीएसटी लगाकर 12 फीसदी टैक्स लगाया जाता है, लेकिन झाड़ू करमुक्त है, क्योंकि वहां अपने शरीर को साफ रखने से ज्यादा महत्वपूर्ण अपने घर को साफ रखना है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed