{"_id":"5a6d5cf34f1c1ba3268b6d16","slug":"sanjay-leela-bhansali-film-padmaavat-box-office-collection-day-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करणी सेना के बवाल ने कराई 'पद्मावत' की बंपर कमाई, 3 दिन में ही निकाला बजट का पैसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करणी सेना के बवाल ने कराई 'पद्मावत' की बंपर कमाई, 3 दिन में ही निकाला बजट का पैसा
Sun, 28 Jan 2018 11:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
PADMAAVAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारी विवाद के बाद 25 जनवरी को रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। करणी सेना की धमकियों और हंगामे को दरकिनार करते हुए दर्शकों ने संजय लीला भंसाली, दीपिका और रणवीर का समर्थन किया। इसकी गवाह सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़ रही।
2 of 5
padmaavat
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'पद्मावत' ने तीसरे दिन यानि शनिवार को 27 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 32 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहले दिन 19 करोड़ रुपए कमाए जबकि 24 जनवरी को पेड प्रिव्यू शो में फिल्म ने 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इस तरह पेड प्रिव्यू को मिलाकर फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 83 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर लिया है।
3 of 5
padmaavat
करीब 200 करोड़ में बनीं 'पद्मावत' के डिजिटल राइट्स फिल्म मेकर्स ने 25 करोड़ में बेचे जबकि सेटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके। विदेश में रिलीज के लिए 50 करोड़ रुपए का सौदा किया गया है। इस तरह कुल कमाई मिलाकर फिल्म अपने बजट से ज्यादा यानी 206 करोड़ कमा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Padmaavat
'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मिनी का किरदार निभाया है। शाहिद फिल्म में राजा रतन सिंह बने हैं और रणवीर फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का करणी सेना ने जोरदार विरोध किया।
विज्ञापन
5 of 5
PADMAAVAT
वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के को-प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक एक मिलियन लोगों से ज्यादा भारतीयों ने फिल्म देखी। पद्मावत 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। वहीं 1200 स्क्रीन्स पर पेड प्रीव्यू किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।