फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Leela Bhansali next film with Ranbir Kapoor Alia Bhatt and Vicky Kushal is a love story in war

Love & War: प्रेम कहानी में युद्ध का तड़का लगाएंगे भंसाली, आलिया-रणबीर और विक्की की फिल्म लव एंड वॉर का एलान

Wed, 24 Jan 2024 06:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 Jan 2024 06:05 PM IST
सार

जाहिर है कि भंसाली की फिल्म की यह एक बेहतरीन कहानी होगी, जिसने तीनों दिग्गज सितारों को साथ एक साथ स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए राजी कर लिया है।

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali next film with Ranbir Kapoor Alia Bhatt and Vicky Kushal is a love story in war
आलिया भट्ट,रणबीर कपूर और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फीचर फिल्म के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को कास्ट किया है। संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। निर्देशक की मैराथन शेड्यूल के साथ नवंबर 2024 के आसपास फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना है। फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विक्की कौशल ने पोस्ट साझा कर फैंस को इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


विक्की कौशल ने फैंस को दी जानकारी
फिल्म के बारे में अधिक जानकारी अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन रणबीर, आलिया और विक्की की तिगड़ी इस प्रेम कहानी पर एक साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।" जाहिर है कि भंसाली की फिल्म की यह एक बेहतरीन कहानी होगी, जिसने तीनों दिग्गज सितारों को साथ एक साथ स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए राजी कर लिया है। विक्की कौशल की इस आधिकारिक घोषणा के बाद फैंस भी अब तीनों को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन


पिता ने बेटे को दिया आशीर्वाद
सोशल मीडिया पर विक्की की इस पोस्ट को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'भंसाली अच्छा एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, उम्मीद है तीनों कलाकार स्क्रीन पर अच्छे दिखेंगे।' दूसरे यूजर ने कहा, 'फिल्म में कटरीना को भी लेना चाहिए था।' वहीं, पिता शाम कौशल ने बेटे के लिए लिखा, 'बधाई और आशीर्वाद पुत्तर। सपने सच होते हैं। बहुत खुश और धन्य महसूस कर रहा हूं। जोर दी झप्पी। शुकर रब दा ते सब दा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)



इस फिल्म में नजर आएंगी आलिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। आलिया ने एक वीडियो के साथ इस फिल्म की घोषणा की थी। धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर वह इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं। आलिया की यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed