{"_id":"65e726fc4dc9c370b70bc52b","slug":"sanjay-leela-bhansali-web-series-heeramandi-streaming-from-april-1-episode-at-a-time-on-netflix-know-update-2024-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: 'हीरामंडी' की स्ट्रीमिंग पर नेटफ्लिक्स का बड़ा प्लान! इस बड़े ट्विस्ट के साथ आएगी भंसाली की सीरीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Heeramandi: 'हीरामंडी' की स्ट्रीमिंग पर नेटफ्लिक्स का बड़ा प्लान! इस बड़े ट्विस्ट के साथ आएगी भंसाली की सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 05 Mar 2024 07:36 PM IST
सार
बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के साथ संजय लीला भंसाली ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। वहीं, इसकी स्ट्रीमिंग को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 5
हीरामंडी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नेटफ्लिक्स बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। कथित तौर पर दूरदर्शी फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित इस सीरीज की स्ट्रीमिंग अप्रैल महीने में शुरू होगी। इस सीरीज के साथ भंसाली ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। वहीं, इसकी स्ट्रीमिंग को लेकर एक नया अपडेट है, जो सीरीज के लिए फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाएगा।
2 of 5
संजीदा शेख (हीरामंडी)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली की आठ-एपिसोड की भव्य सीरीज अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार, 'हीरामंडी' का प्रीमियर अप्रैल में नेटफ्लिक्स पर होने वाला है। हालांकि, सटीक तारीख अभी तय नहीं है। सीरीज के निर्माण के हर पहलू में संजय लीला भंसाली गहराई से शामिल रहे हैं। विस्तार पर उनका ध्यान सेट की सजावट का चयन करने से लेकर कलाकारों की कोरियोग्राफी की देखरेख करने और इसे महाकाव्य गाथा के रूप में गढ़ने तक रहा है।
3 of 5
मनीषा कोइराला (हीरामंडी)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'हीरामंडी' नेटफ्लिक्स का अब तक का सबसे प्रतिष्ठित भारतीय प्रोडक्शन है। सीरीज को लेकर नया और बड़ा अपडेट यह है कि यह एक फीचर फिल्म की तरह है, और नेटफ्लिक्स हर सप्ताह इसका एक-एक एपिसोड जारी करेगा। हालांकि, अभी इस खबर पर निर्माता या ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ऋचा चड्ढा (हीरामंडी)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित 'हीरामंडी' लाहौर के रेड-लाइट जिले में तवायफों की सूक्ष्म दुनिया की पड़ताल करती है। कथा उस समय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए प्रेम, विश्वासघात और स्वतंत्रता की तलाश का ताना-बाना बुनने का वादा करती है।
भंसाली प्रोडक्शंस ने सीरीज 'हीरामंडी' की घोषणा साल 2023 में की थी। वहीं, यह इस वर्ष अपने वर्ल्ड प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। सीरीज के लुक ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसी अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।