फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालाकोट एयर स्ट्राइक पर बनेगी फिल्म, इस निर्देशक के हाथ में होगी कमान

Fri, 13 Dec 2019 02:44 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 13 Dec 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali will co produce film on the Balakot airstrike directed by Abhishek Kapoor
अभिषेक कपूर और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय वायुसेना के पराक्रम को व्यक्त करने वाले बालाकोट एयरस्ट्राइक के पूरे घटनाक्रम पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, महावीर जैन, और प्रज्ञा कपूर मिलकर करेंगे। 

Sanjay Leela Bhansali will co produce film on the Balakot airstrike directed by Abhishek Kapoor
Abhishek kapoor

फिल्म के निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिषेक कपूर के हाथों में होगी। सभी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं।  गौरतलब है कि फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में आतंकवादियों के कैंप पर हमला बोला था।

Sanjay Leela Bhansali will co produce film on the Balakot airstrike directed by Abhishek Kapoor
abhishek kapoor - फोटो : Instagram

निर्देशिक अभिषेक कपूर ने इस फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, 'भारत के इतिहास की सबसे वीरता से भरपूर घटनाओं में से एक बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिल्म बनाने की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे याद है कि जब यह स्ट्राइक हुई थी तब पूरे देश की भावनाएं क्या थीं। मैं इस फिल्म की कहानी के साथ पूरा न्याय करूंगा।' फिल्म के बारे में बात करते हुए संजय लीला भंसाली ने कहा, 'देश के लिए यह घटना वीरता, देशभक्ति और प्यार का प्रतीक है। यह फिल्म हमारे भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने की हमारी कोशिश है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali will co produce film on the Balakot airstrike directed by Abhishek Kapoor
भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं भूषण कुमार ने कहा, 'टी-सीरीज के लिए अगले साल का यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। यह फिल्म हमारे दिल के बहुत करीब है क्योंकि इससे हमारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मुझे भारतीय वायुसेना की वीरता दिखाने में गर्व की अनुभूति होगी।' विंग कमांडर अभिनंदन हमारे राष्ट्रीय हीरो हैं और बालाकोट एयरस्ट्राइक की घटना हमारे राष्ट्रीय गर्व का विषय है।' फिल्म के नाम, स्टारकॉस्ट और रिलीजिंग डेट से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed